संघ की सुल्तानपुर बैठक में महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को नियुक्ति दी
बरेली रायसेन मध्य प्रदेश
संवाददाता तखत सिंह परिहार

दिनांक 20 जुलाई 2025 को संघ की बैठक का आयोजन रेस्ट हाउस सुल्तानपुर जिला रायसेन किया गया।
कार्यक्रम संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मध्य प्रदेश श्री हनुमत सिंह बौद्ध जी के मुख्य आतिथ्य एवं विशेष रूप से रायसेन जिला अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद चौधरी जी विशिष्ट समाजसेवी श्री हरि सिंह अहिरवार अधीक्षक साहब, बाड़ी नगर अध्यक्ष श्री विश्राम सिंह सांगा जी, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष श्री एम एल अहिरवार जी, बाड़ी ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री मेघराज बागड़ी जी, बाड़ी नगर उपाध्यक्ष श्री रामलाल अहिरवार जी, अब्दुल्लागंज ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार बम्होरिया जी, गोरखपुर सरपंच श्री राम सिंह अहिरवार जी, चुरका करैया से श्री रामस्वरूप अहिरवार जी, समाजसेवी श्री सुमेर सिंह परिहार जी, विशेष समाज सेवी मनोज अहिरवार जी, शिक्षक श्री दीपक कुमार अहिरवार जी, समाजसेवी ग्राम चुरका से श्री पुरुषोत्तम सिंह अहिरवार जी, समाजसेवी श्री अजय महोविया जी आदि संघ के सदस्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित हुए। कार्यक्रम विशेष समाज सेवी श्री हरि सिंह अहिरवार अधीक्षक साहब के संरक्षण में तथा श्री अशोक मांडरे जी व श्री राजकुमार बौद्ध जी के सहयोग से हुआ।
सभी अतिथियों का रायसेन जिला अध्यक्ष श्री हरिप्रसाद चौधरी जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा मालाओ से सम्मानित उपरांत करवाई की शुरुआत हुई जिसमें सभी अतिथियों ने अपने सुझाव दिए।
1– समाजसेवी श्री सुमेर सिंह परिहार जी ने सुझाव दिया कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमें गांव-गांव जाकर ग्रामीण कार्यकारिणी का गठन करना चाहिए।
2– बाड़ी ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री मेघराज बागड़ी जी ने कहा कि हमें हर रविवार को एक तहसील या ब्लॉक में जाकर मीटिंग लेना चाहिए और उसके बाद कर कार्यकारिणी का विस्तार करना चाहिए।
3–श्री अशोक मांडरे जी ने कहा कि हमें संगठन में समन्वय बनाकर काम करना चाहिए।
विशेष समाजसेवी अधीक्षक साहब , जिला अध्यक्ष जी एवं बाड़ी नगर अध्यक्ष जी ने भी संघ की गतिविधियों को गांव में तक पहुंचाने की बात कही।
दी गई नियुक्तियां
— श्री रामस्वरूप अहिरवार जी (रोजगार सहायक) को औबेदुल्लागंज ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए
— श्री अशोक कुमार मांडरे जी(कृषि वैज्ञानिक) को सुल्तानपुर तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए
–श्री सुमेर सिंह जी परिहार(बृहद व्यवसायी) को सुल्तानपुर तहसील मीडिया प्रभारी बनाए गए
–श्री राम सिंह अहिरवार जी (गोरखपुर सरपंच) को सुल्तानपुर तहसील उपाध्यक्ष बनाए गए
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हनुमत सिंह बौद्ध जी ने बताया कि संघ हमारा वृहद परिवार है। समाज जिन कारणों से दुखी है उन कारणों को दूर करना संघ का मुख्य उद्देश्य है आगामी समय में आप सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी अध्यक्षता में कार्यक्रम लगाना सुनिश्चित करें। बताया कि 27 जुलाई 2025 को भोपाल संभाग के कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण शुल्क जमा कर पहुंचना सुनिश्चित करें।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

















Leave a Reply