कार्यक्रम के दौरान मंच से दिलाया सामूहिक संकल्प स्वदेशी जागरण मंच का एकदिवसीय जिला विचार वर्ग अकोदिया में संपन्न
सुनील वर्मा ब्यूरो चीफ अकोदिया मध्य प्रदेश

अकोदिया (शाजापुर) – स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित एकदिवसीय जिला विचार वर्ग का सफल आयोजन दामोदर मांगलिक भवन, अकोदिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज एवं संगठन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, क्षेत्रीय संगठन केशव जी दुबौलिया कालापीपल विधायक घनश्याम जी चंद्रवंशी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख डॉ. हरिओम वर्मा, मालवा प्रांत संयोजक विशाल पुरोहित, सह-संयोजक दिलीप सिंह जी चौहान, महिला इकाई प्रमुख श्रीमती प्रेमलता जी खंडेलवाल, प्रसिद्ध उद्यमी श्री गोपाल राठी, कन्हैयालाल परिहार, जिला उद्योग अधिकारी श्री नवीन शुक्ला, प्राचार्य डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा (डॉ. भीमराव अंबेडकर सांदीपनि विद्यालय, गोलाना), एवं श्याम टेलर (युवा मोर्चा) सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “स्वदेशी सुरक्षा में स्वावलंबन” अभियान का संकल्प विभाग संयोजक राहुल विश्वकर्मा द्वारा दिलाया गया। उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर पुस्तक विमोचन किया गया।
पूरे पांडाल में स्वदेशी के नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट एवं पंजीयन व्यवस्था के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अलग-अलग वक्ताओं ने अपने विषय पर उद्यमिता स्वालंबन से संबंधित बात रखी।
इस दौरान जिला उद्योग अधिकारी नवीन शुक्ला ने भी शासकीय योजनाओं के बारे में बताया।
उद्यमियों
का सम्मान…
कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्र के विशिष्ट उद्यमियों एवं समाजसेवियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस दौरान

शुद्धम गौशाला की संचालिका श्रीमती पायल पाटीदार,
सुगन देवी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जीवन मेवाड़ा,
एवं कृषक सीताराम चंद्रवंशी को उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र तिवारी एवं कमल सांखला ने किया।
अंत में जिला संयोजक हेमंत जायसवाल ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार का स्वदेशी पर जोर: “स्वदेशी की शुरुआत घर से करें”
कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मा. श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि “हमें स्वदेशी की शुरुआत अपने घरों से करनी होगी। हमारे घरों में उपयोग होने वाले सभी सामानों में भी स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। आज दुर्भाग्यवश हमारे अधिकांश घरों में विदेशी वस्तुओं का अत्यधिक उपयोग हो रहा है — चाहे वह सौंदर्य प्रसाधन हों, रसोई से जुड़ी सामग्री हो या दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं। हमें यह तय करना होगा कि इन विदेशी उत्पादों को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि “विदेशी वस्तुओं के अधिक उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है और आत्मनिर्भरता के रास्ते में बाधा उत्पन्न होती है।”
मंत्री परमार ने यह भी उल्लेख किया कि आज भारत विश्व में सबसे अधिक स्वदेशी हथियारों का निर्यात करने वाला देश बन चुका है, जो हमारे तकनीकी विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
—
क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं राठी मोटर्स के संचालक श्री गोपाल राठी ने कहा कि “आज देश में स्वदेशी कंपनियों का व्यापार देशवासियों की जागरूकता और समर्थन के कारण निरंतर प्रगति कर रहा है। यदि हम सभी स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और विदेशी वस्तुओं का परित्याग करें, तो हमारा देश आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा। इससे न केवल युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि भारत एक दिन विश्व की सर्वोत्तम अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी स्थान पर होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “आज मैं जिस औद्योगिक संस्था का संचालन कर रहा हूं, उसका आधार संघ द्वारा प्राप्त अनुशासन और संस्कार ही है। यही अनुशासन मेरे जीवन की दिशा बना और मुझे सफल उद्यमी बनने में मार्गदर्शक रहा है।”
श्री गोपाल राठी ने न केवल उद्योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है, बल्कि राठी मोटर्स के माध्यम से कई युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर समाज में आर्थिक स्वावलंबन की प्रेरणा भी दी है।
कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने दिया स्वदेशी को अपनाने का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि “हमारा खानपान, पहनावा, भाषा, शिक्षा — हर क्षेत्र में स्वदेशी को अपनाना होगा। जब तक हम स्वदेशी को प्राथमिकता नहीं देंगे, तब तक देश और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संभव नहीं है।” उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों एवं जीवनशैली को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।
—
स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान में क्षेत्रीय संगठन मंत्री का उद्बोधन
– स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री केशव जी दुबौलिया ने मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वदेशी की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “देश की आत्मनिर्भरता का मार्ग स्वदेशी को अपनाने से ही होकर गुजरता है। हमें केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं, बल्कि मानसिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी स्वदेशी विचार को अपनाना होगा। जब तक हम अपने उत्पादन, अपने रोजगार और अपनी शिक्षा पद्धति को स्वदेशी आधार नहीं देंगे, तब तक सशक्त भारत का सपना अधूरा रहेगा।”
प्रांत संयोजक विशाल पुरोहित ने नवीन दायित्व की घोषणा की..
स्वदेशी जागरण मंच – जिला, तहसील एवं नगर कार्यकारिणी 2025 की सूची
🟠 स्वदेशी जागरण मंच – जिला कार्यकारिणी (शाजापुर ज़िला)
घोषणा वर्ष – 2025
🔷 प्रमुख पदाधिकारीगण
क्रम नाम दायित्व
1. हेमंत जी जायसवाल जिला संयोजक
2. मुकेश जी पांचाल सह जिला संयोजक
3. अशोक जी पांचाल जिला प्रचार प्रमुख
4. सचिन जी शर्मा प्रमुख जिला विचार प्रमुख
5. कमल जी सांखला जिला संपर्क प्रमुख
6. केदार सिंह राजपूत सह जिला संपर्क प्रमुख
7. विनोद जी चंद्रवंशी युवा आयाम प्रमुख
8. विकास जी मेवाड़ा सह युवा आयाम प्रमुख
9. देशराज जी धनगर सह युवा आयाम प्रमुख
10. नरेंद्र जी परमार सह युवा आयाम प्रमुख
11. श्रीमती प्रेमलता जी खंडेलवाल महिला इकाई प्रमुख
12. श्रीमती ममता जी धाकड़ सह महिला प्रमुख
13. राधेश्याम जी विजयवर्गीय वरिष्ठ आयाम प्रमुख
14. जितेंद्र जी तिवारी पत्रिका प्रमुख
15. कन्हैया लाल जी पडिहार राजीव दीक्षित विचार मंच
16. राजेश जी चौरसिया सह – राजीव दीक्षित विचार मंच
17. रामकृष्ण जी राजपूत सह – राजीव दीक्षित विचार मंच
🔷 जिला कार्यकारिणी सदस्य
क्रम नाम विशेष दायित्व (यदि कोई हो)
1. कपिल जी गुर्जर —
2. रामसिंह जी धनगर —
3. नवीन जी शुक्ला स्वावलंबन केंद्र प्रमुख
4. धर्मेंद्र जी चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य
🟠 स्वदेशी जागरण मंच – तहसील एवं नगर कार्यकारिणी
(शाजापुर ज़िला)
🔶 शुजालपुर तहसील
क्रम नाम दायित्व
1. मोहन जी विश्वकर्मा तहसील संयोजक
2. दीपक जी शर्मा सह तहसील संयोजक
3. संजय जी परमार सह तहसील संयोजक
4. रमेशचंद जी राजपूत तहसील संपर्क प्रमुख
🔶 गोलाना तहसील
क्रम नाम दायित्व
1. जीवन सिंह पवार तहसील संयोजक
2. रामेश्वर जी पाटीदार सह तहसील संयोजक
🔶 कालापीपल (महिला इकाई)
क्रम नाम दायित्व
1. श्रीमती सुनीता जी शर्मा महिला इकाई प्रमुख
🔶 अन्य तहसील
क्रम नाम दायित्व
1. नरेंद्र जी जायसवाल तहसील संयोजक
पोलाय कला
🔶 नगर कार्यकारिणी
क्रम नाम दायित्व
1. वीरेंद्र जी प्रजापति नगर संयोजक – शाजापुर
2. अशोक जी राठौर नगर संयोजक – अकोदिया
—
फोटो संलग्न 01 02


















Leave a Reply