संस्थापन समारोह लायंस क्लब विदिशा मैत्री का अभियुक्त अशोका होटल बस स्टैंड विदिशा में शपथ विधि अधिकारी अतुल रतनशी शाह द्वारा हुआ संपन्न

लायंस क्लब विदिशा “मैत्री” के द्वारा आज अपना संस्थापन समारोह का आयोजन होटल अभियुक्त विदिशा में किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा ,अर्चन ,वंदन किया गया। तत्पश्चात क्लब पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान संपन्न हुआ। सभा प्रारंभ की घोषणा के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में लायंस क्लब के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए अध्यक्ष लायन राजकुमार नेमा की प्रशंसा की एवं पूरी टीम के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। अध्यक्ष द्वारा अपने स्वागत भाषण में लायंस के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए क्लब के प्रति समर्पण की बात कही। मुख्य अतिथि एवं शपथ विधि अधिकारी पीडीजी एमजेएफ लायन अतुल रत्नशी शाह एवं एवं रीजन चेयरपर्सन लायन मुदित बंसल, जॉन चेयर पर्सन लायन शशि सिलाकारी की उपस्थिति में लायंस क्लब विदिशा मैत्री अध्यक्ष लायन राजकुमार नेमा, सचिव लायन संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष लायन डॉ प्रिंस जैन एवं नई कार्यकारिणी एवं नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन लायन मनोज साहू द्वारा किया एवं आभार व्यक्त अध्यक्ष राजकुमार नेमा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एमजेएफ लायन सी एल गोयल , डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, लायन निष्ठा नेमा , अभिषेक सिंघई, लायन अशोक कोठारी, लायन रितु देवलिया, अन्य क्लबस के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, डॉ सरस जैन, लायन अतुल शाह हाइलेंस, लायन बसंत पीतलिया, लायन रोहित अग्रवाल, लायन राकेश जैन, लायन प्रदीप साहू, लायन राजेश सर्राफ, लायन प्रमोद जैन लाट साहब, लायन राजबहादुर गौतम, लायन डॉ आशीष जैन, लायन C A अभय वैध, लायन किशोर सोनी, लायन नरेंद्र झवर, लायन नागेश जैन, लायन,लायन धर्मेंद्र यादव, लायन हिमांशु अग्रवाल, लायन गोविंद अग्रवाल आदि सपरिवार उपस्थित रहे।


















Leave a Reply