Advertisement

मंडावर-अज्ञात चोरो के द्वारा विधुत ट्रांसफार्मर से आँयल व ताँबा चोरी करने का मामला हुआ दर्ज

अज्ञात चोरो के द्वारा विधुत ट्रांसफार्मर से आँयल व ताँबा चोरी करने का मामला हुआ दर्ज

ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल

मंडावर थाना इलाके के ग्राम नांगल सुमेरसिहँ मे लगे 16 के. वी. के ट्रासंफार्मर से अज्ञात चोरो के द्वारा आँयल व काँपर चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज कराया गया है मंडावर थाना पुलिस अनुसार विधुत विभाग जयपुर डिस्कॉम,मंडावर के कनिष्ठ अभियंता मूलचंद पुत्र छीतरमल मीना ने मंडावर थाना इलाके के ग्राम नांगलसुमेरसिंह मे लगे 16 के.वी. के ट्रांसफार्मर जिससे उपभोक्ता-रतनलाल,कजोडी,हरप्यारी,मूली देवी,रमेश मीना,रंजीतसिंह,चावली,जितेन्द्र,छोटी देवी,रामसहाय व निरंजन सैनी आदि के विधुत कनेक्शन जुडे हुये थे अज्ञात चोर दिनांक 13 मार्च 2024 की रात्रि को उक्त ट्रांसफार्मर मे से आँयल व ताँबा चोरी कर ले गये है उक्त मामला पुलिस द्वारा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है !

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!