प्रदेश की भाजपा सरकार विद्युत दर वृद्धि तत्काल वापस ले ।शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)
रायपुर, विधानसभा के वर्षा कालीन सत्र के प्रथम दिवस शिवसेना( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा प्रदर्शन करते हुए रायपुर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन प्रेषित कर प्रदेश में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विद्युत दर वृद्धि पर रोक लगाने की मांग किया गया।विदित हो कि बिजली उत्पादन हेतु प्रदेश के अंदर कोयला, पानी ,मानव संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है उसके बाद भी प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा विद्युत दर वृद्धि कर प्रदेश की गरीब जनता के ऊपर एक और भार डाला जा रहा है। जबकि देश के अन्य हिस्सों में छत्तीसगढ़ से कोयला जाता है। उसके बाद भी वहां विद्युत दर कम है। प्रदेश में गरीबी की मार झेल रही आम जनता को विद्युत दर बढ़ाने के कारण बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ेगा ।विद्युत दर विधि को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा है। आंदोलन के तहत शिवसेना( उद्धव बाला साहब ठाकरे )द्वारा प्रदेश सरकार से मांग किया जाएगा की प्रदेश में बढ़ाय जा रहे विद्युत दर पर रोक लगाते हुए प्रदेश की गरीब आम जनता पर महंगाई के इस विषम समय में और भार ना डाला जाए एवं प्रदेश में किए जाने वाले विद्युत दर विधि को तत्काल वापस लिया जाए।
प्रदेश की भाजपा सरकार विद्युत दर वृद्धि तत्काल वापस ले ।शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)

















Leave a Reply