संवाददाता:-हर्षल रावल
सिरोही, राज
सिरोही के राजकीय शिक्षक ने अपने विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया, ट्यूशन नहीं आए छात्रों को किया फेल

सिरोही। सरकारी स्कूल नवीन भवन में भौतिक विज्ञान के शिक्षक राजेंद्र जैन पर प्राइवेट ट्यूशन नहीं आने के दौरान 40 बच्चों को फेल करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्चों के रिजल्ट आने के पश्चात परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया गया है।
सिरोही के एक सरकारी स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक राजेंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर कक्षा 11वीं के 40 बच्चों को केवल इसलिए फेल करने का आरोप है, क्योंकि उन्होंने उनकी प्राइवेट ट्यूशन क्लासेस में भाग नहीं लिया। क्रोधित परिजनों ने स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया और शिक्षक के निलंबन के साथ-साथ कॉपियों की रीचेकिंग की मांग की है।
सिरोही के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नवीन भवन में कक्षा 11 के भौतिक विज्ञान के परिणाम घोषित होने के पश्चात 40 छात्र फेल हो गए। परिणामों ने छात्रों और उनके परिजनों को स्तब्ध कर दिया क्योंकि कई छात्र पढ़ाई में अच्छे थे। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक राजेंद्र जैन ने जानबूझकर उन बच्चों को फेल किया, जो उनकी निजी ट्यूशन क्लासेस में नहीं गए।
क्या है मामला:-
भौतिक विज्ञान का रिजल्ट आने के पश्चात में 40 बच्चे फेल हो गए। उसमें से एक बच्चे ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। इसके पश्चात परिजन शिक्षक पर भड़क गए और सैकड़ो लोगों की तादाद में सरकारी स्कूल में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। परिजनों का गंभीर आरोप है कि ना तो बच्चों की एक्स्ट्रा क्लासेस ली गई और ना बच्चों को क्लास में भी पढ़ाया गया, जिससे कि बच्चे हताश हो गए। वहीं शिक्षक प्राइवेट ट्यूशन के नाम पर 15,000 मांगने के भी गंभीर आरोप लगे हैं।
परीक्षा से पूर्व किया था ऐलान:-
स्कूल में आने वाले कई छात्रों के परिजनों ने बताया कि शिक्षक ने पहले ही कह दिया था कि यदि परीक्षा में पास होना है तो उनके पास ट्यूशन लेना होगा। इस ट्यूशन की फीस पंद्रह हजार (₹15,000/-) थी। ऐसे में कई छात्र इसे अफोर्ड नहीं कर पाए। जिन बच्चों ने टीचर से ट्यूशन लिया था, वो पास हो गए। बाकी को फेल कर दिया गया। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
स्कूल में किया प्रदर्शन:-
परिणाम आने के पश्चात सैकड़ों लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए निलंबन की मांग की। उन्होंने कॉपियों की रीचेकिंग की भी मांग की। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंकों में कोई हेरफेर तो नहीं की गई। सिरोही पुलिस ने प्रदर्शन के पश्चात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्कूल में तैनाती की है। हालांकि, अभी तक शिक्षक राजेंद्र जैन के विरुद्ध कोई औपचारिक FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वे परिजनों की शिकायतों की जांच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे।

















Leave a Reply