Advertisement

प्रदीप त्यागी बने राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष

पारुल राठौर हरिद्वार

प्रदीप त्यागी बने राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गौरव त्यागी ने प्रदीप त्यागी को राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप त्यागी को महासंघ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन और मजबूत होगा। वहीं समाज के युवा मुखर होकर समाज की समस्याएं रख सकेंगे। वहीं उन्होंने प्रदीप त्यागी को संगठन विस्तार करने की भी जिम्मेदारी दी है।


प्रदीप त्यागी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव त्यागी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज के युवाओं को एकजुट रखते हुए बेहतर शिक्षा और रोजगार हेतु विशेष ध्यान देंगे। प्रदीप त्यागी ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वाहन करेंगे। इधर प्रदीप त्यागी को महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर विधायक माननीय मदन कौशिक और हरिद्वार नगर निगम की महापौर माननीय किरण जैसल सहित अन्य गणमान्यों ने बधाई दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!