रिपोर्टर सुधीर गोखले
सांगली जिले से
नगर निगम का मिरज स्वास्थ्य विभाग व्हेंटिलेटर पर; आरोग्य अधिकारी का केबिन महीनों तक रहता है बंद
सांगली मिरज और कुपवाड नगर निगम को कुछ हि दिन पहले स्थापन हुवे छब्बीस बरस पुरे हुवे जब कि अभी भी ये नगर निगम इतने सालो मे ‘ड वर्ग कि जगह बदल कर ‘क’ वर्ग मे नही गया । ये तो बात रही प्रशासन कि लेकिन आज भी कई महत्वपूर्ण कामो के लिये मिरज के नागरिक नगर निगम के सांगली मुख्यालय के चक्कर काटते नजर आते है । आज मिरज विभाग का नगर निगम का कार्यालय सिर्फ नाम के लिये स्थापित है । आज भी रोज सुबह इस कार्यालय मे मिरज विभाग कि उपायुक्त सु श्री स्मृती पाटील जी अपने दफ्तर आती है । नगर रचना का दफतर भी खुला रहता है सुबह नगर रचना के अधिकारी आर व्ही काकडे सुबह के कुछ घंटे काम करके कुपवाड विभाग या सांगली दफ्तर जाते है । अभि रही बात स्वास्थ्य विभाग कि तो ये दफ्तर खुलता तो है लेकिन इस विभाग के अफसर है डॉ रवींद्र जी ताटे जिनको जिम्मेदारी दि गई है नगर के घनकचरा विभाग की लेकिन इसी दफतर के एक शख्स ने अपना नाम न आने कि शर्त पर जानकारी दी कि डॉक्टर साहब यहा इस दफ्तर पधारे ही नहीं है । पिछले कई दिनो से वे इस दफतर आये नही है । बल्कि हमारे वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक अनिल पाटील जो है वो भी मिरज विभाग के इस दफ्तर पिछले कई दिनों से दिखाई नहीं दिए । तो रोज आने जाने वाले नागरिकों की समस्या ओ का हल कौन निकालेगा नागरिकों के पत्र व्यवहार को कौन जवाब देगा हमें ही कई बार उनके साइन लेने के लिये सांगली के दफ्तर जाना पड़ता है । स्वास्थ्य विभाग का सब कारोबार राम भरोसे रह गया है । हाल हि मे राज्य शासन द्वारा इस विभाग को स्वास्थ्य विषय के कार्यक्रम लिये जाने पर तिसरा क्रमांक प्राप्त हुआ है । क्या यही कारण है कि मिरज का यह विभाग सिर्फ नाम के लिये है । नागरिको से अभि ये भी मांग सामने आई है कि मिरज कि स्वतंत्र नगर पंचायत हो ।



















Leave a Reply