Advertisement

हरिद्वार में शनिभक्त मोती बाबा ने 18वें शनिदेव जयंती महोत्सव का किया आयोजन

हरिद्वार में शनिभक्त मोती बाबा ने 18वें शनिदेव जयंती महोत्सव का किया आयोजन

पारुल राठौर हरिद्वार

ज्योत यात्रा, भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

देवभूमि हरिद्वार में शनिभक्त मोतीबाबा की अध्यक्षता में दो दिवसीय शनिदेव जयंती का आयोजन किया गया।
सोमवार को शिव शक्ति शनि सेवा समिति द्वारा अम्बेडकर चौक स्थित शनिदेव मंदिर से अम्बेडकर पार्क तक ज्योत यात्रा निकाली, रात्रि में भव्य जागरण एवं मंगलवार को दिन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सोमवार को शनि भक्तों द्वारा ज्योत यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ विशाल गर्ग ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शक्ति शनि सेवा समिति के अध्यक्ष शनिभक्त मोती बाबा ने की।
शनि देव जी की महिमा का गुणगान किया
शनि भक्त मोती बाबा ने शनिदेव की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि शनि देव सभी के कष्टों को हरने वाले देवता हैं। शनि देव ही एक ऐसे देव हैं, जो सभी का बराबर न्याय करते हैं।

कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति
सोमवार रात हुए जागरण का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ पंडित अंशु झा एवं पंडित सुनील जी ने किया। कलाकार आशीष बजाज, समीर दीप, सचिन मधुर, रॉबिन रॉकी ने भजनों द्वारा शनि देव जी की महिमा का गुणगान किया। रात भर चले जागरण में जाने माने संतो के साथ हजारों शनि भक्तों ने शनिदेव जयंती महोत्सव में भक्तिरस का आनंद लिया।

मंगलवार को हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

मंगलवार को अंबेडकर पार्क में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शनिदेव जी के दिव्य भोजन प्रसाद का आनंद लिया।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर स्वामी करण भारती, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी भास्कर पुरी, पशुपति गिरी, आकाश गिरी, पंडित अधीर कौशिक ने भक्तों को शनिदेव जी के बारे में अद्भुत और रोचक कथाएं सुनाकर भक्तों को भक्तिरस के आनंद में भाव विभोर कर दिया।


इस अवसर पर शिव शक्ति शनि सेवा समिति के सचिव अंश मल्होत्रा ने बताया की शनि देव कठिन परिश्रम, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता को महत्व देते हैं। जो लोग इन गुणों को अपनाते हैं, वह शनिदेव की कृपा प्राप्त करते हैं।
तनुज शर्मा, अरुण शर्मा, मोहित,विपिन, रजत, उदयवीर थापा, सूरज आदि समिति के सदस्यों के साथ साथ
टीबड़ी से हजारों श्रद्धालुओं ने वार्ड पार्षद श्रीमती रानी एवं अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिदेव जयंती महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें योगेश सिंह, अनिल कुमार, रवि कश्यप, आशीष कश्यप, कुंवर पाल राणा, जगजीवन प्रधान, किशन चंद, नवीन कुमार, राकेश कुमार, उमेश कुमार, विजय कुमार, विनोद चौहान, संदीप कुमार, उदय कुमार, अतुल कुमार, दुर्गादास, राहुल आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!