ब्रेकिंग न्यूज़

श्री करणी गो सेवा समिति कोटा सर में मूंग चुरी का भंडारा कर की पुण्य आत्मा की शांति की कामाना,2. दुसारणा गांव की श्री कृष्णा गौ सेवा समिति गौशाला में शीतल तरबूज का सामूहिक भंडारा गौवंश को समर्पित कियापीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष पद: उपचुनाव में कांटे की टक्कर, त्रिकोणीय हुआ किसके सर सजेगा ताजपीलीबंगा: अमरसिंहवाला के गांव चक 37 एलएल डब्ल्यू में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांगमोमासर में अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुःख, आयोजित की शोक सभा पूर्व सीएम सहित मृतकों दी श्रद्धांजलि की आत्मा शांति की कामानाजन संघर्ष समिति के तत्वाधान में गुलाना तहसील की समस्याओं को लेकर धरना20 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त17 वर्षीय युवक का खेत पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत, परिवार में छाया मातमसोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण-सोनभद्र -अमिला धाम के घाटी में टेंपू पलटने से एक की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालुसुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथसतेज गर्मी में बढ़ रहा है हीट स्ट्रोक का खतरा, डॉक्टर ने बताया लू लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए13 जून 2025 शुक्रवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथअहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, एक यात्री जिंदा मिला ,41 घायल हॉस्पिटल में भर्ती’, पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि.. पीड़ितों को एक करोड़ मुआवजा देगा टाटा ग्रुप..स्टार क्लब श्रीडूंगरगढ़ के 10 खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगेएनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

सच्चे अर्थों में देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र भारतीय धर्म संस्कृति में प्रकाशित आत्मा का पर्याय प्रतीक है: मदन कौशिक

WhatsApp Image 2025-05-24 at 18.50.56

😊 Please Share This News 😊


Satyarath
Spread the love

पारुल राठौर हरिद्वार

सच्चे अर्थों में देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र भारतीय धर्म संस्कृति में प्रकाशित आत्मा का पर्याय प्रतीक है: मदन कौशिक

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी संपन्न हुई।
गोष्टी के मुख्य वक्ता हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की सनातन अवधारणा में नारी का स्वरूप देवी एवं शक्ति स्वरूपिणी है यहां सदैव पूज्य रूप में नारी गरिमा का प्रकटन वर्तमान रहा है वैदिक परंपराओं से लेकर आधुनिक युग तक नारी आदर्श के सनातन स्वरूप को साकार कर दिखाने वाले जीवन चरित्र की सुदीर्घ श्रृंखला भारत के हर कालखंड के पृष्ठों पर विस्तीर्ण है।
इसी श्रृंखला का एक अप्रतिम अद्वितीय अद्भुत एवं सूर्य की दीप्ति की भांति प्रखर तेजोमय देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र है।


देवी अहिल्याबाई का जीवन समाज के लिए प्रेरणादाई है।
रानी अहिल्याबाई को बद्री केदार धाम व हरिद्वार सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए याद किया जाता है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए कहा था कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था आज देश उनको आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का व्यक्तित्व अथाह समुद्र के समान गहरा और हिमालय की तरह ऊंचा था उनका स्वतंत्र व्यक्तित्व सशक्त नारीत्व का आदर्श था वह सदैव अपने अधिकारों की प्रति सजग और कर्तव्यो के प्रति कर्मठ थी वह आदर्श राज्यकर्ताओं में से एक थी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रभावित होकर क्रिया योग के जनक स्वामी परमहंस योगानंद जी ने उन्हें आधुनिक भारत की सबसे महानतम महिला बताया था।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डॉ मनु शिवपुरी ने कहा जिस प्रकार आद्य शंकराचार्य ने पूर्ण भारत में सनातन धर्म और संस्कृति का झंडा फहराया था वैसे ही भगवान शिव की साधिका शिव कामिनी अहिल्याबाई ने देश भर में पुण्य रचनात्मक कार्य करके भारत की एकता और अखंडता की धारा प्रवाहित की उनकी अखिल भारतीय दृष्टि के कारण ही भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों ने उनके सम्मान एवं स्मृति में अनेक स्थानों पर उनके नाम पर बने स्मारक उनकी लोकप्रियता की साक्षी है एक वीरांगना एवं एक कुशल शासक के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक सुधार की दिशा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए याद किया जाता है।


उन्होंने केवल 30 वर्षों तक बड़े भूभाग पर शानदार शासन किया बल्कि पूरे भारत में घूम-घूम कर धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को अंजाम दिया जिसकी छाप आज भी दिखाई देती है।
हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सच्चे अर्थों में देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र भारतीय धर्म संस्कृति में प्रकाशित आत्मा का पर्याय प्रतीक है।
ऐसी अलौकिक दिव्य और नारी आदर्श के शिखर पर आसान जीवन चरित्र की देवी अहिल्याबाई ही हो सकती हैं दूसरा कोई नहीं भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व समाज उनके जीवन के राजनीतिक सामाजिक धार्मिक आध्यात्मिक आदर्श से प्रेरणा प्राप्त कर रहा है।


भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वीरता और मूल्यों की देवी अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीबों, दलितों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई वह हम सब के लिए आदर्श हैं।
अहिल्याबाई होल्कर की राजनीतिक सूझबूझ उन प्रभावशाली उपायो में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है जो उन्होंने सत्ता को दृढ़ करने के लिए की थी।
हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक आशु चौधरी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन की यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादाई है हम उनके विचारों से प्रभावित होकर आज उनके बताएं मार्ग पर चलने का प्रयास करें।


इस अवसर पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल, दर्जाधारी राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, अनु कक्कड़ मुनेश पाल, रीता चमोली, कमला जोशी, प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर*, *लव शर्मा, नकली रामसैनी, गौरव पुंडीर, आभा शर्मा, रजनी वर्मा, रेनू शर्मा, मन्नू रावत, शर्मिला बगवाड़ी, मनोज शर्मा ,रंजीता झा ,नीति शर्मा, चित्रा शर्मा ,गुड्डी कश्यप ,श्रुति केवड़िया ,पिंकी चौधरी ,मंजू रावत ,लीला रावत, सुषमा चौहान ,अमिता गुप्ता, रूबी बेगम, गोमती मिश्रा, सुधा राठौर, संगीता बंसल, सपना पंडित, अनीता गुप्ता, विपिन शर्मा ,नागेंद्र राणा, रविंद्र सैनी, दीपांशु विद्यार्थी, दयाराम वालिया ,वरुण चौहान, अभिनव चौहान, दर्शना सिंह ,सूबे सिंह, मनोज चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

MORE STORIES

Live AajTak TV

वोट जरूर करें

क्या भारत को पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए

View Results

Loading ... Loading ...

विज्ञापन बॉक्स

[Rich_Web_Slider id="1"]

RASHIFAL

LIVE CRICKET

WEATHER UPDATE

+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]

Stock Market Update

Panchang

LIVE FM

    [Rich_Web_Slider id="1"]
    error: Content is protected !!