20 मई के हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं
संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने सुमेरपुर प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश के कुछ वामपंथी ट्रेड युनियन द्वारा 20 मई को लेबर कोड को लेकर देश व्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल में शामिल नहीं है।
भारत सरकार ने देश में प्रभावी 29 श्रम कानून के स्थान पर 04 नए लेबर कोड का निर्माण वर्ष 2019 एवं 2020 के दौरान किया है। जिसके अंतर्गत 29 श्रम कानून को चार नवीन श्रम कोड में सम्मिलित कर इसका नामकरण इस प्रकार किया गया है। कोड ऑन वेजेस 2019, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020 ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020, इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 भारतीय मजदूर संघ ने दो लेबर कोड ऑन वेजेस 2019 “कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020” का स्वागत किया है कोड ऑन वेजेस 2019 तथा कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020 एक ऐतिहासिक कोड है, जिसमें पहली बार सेंट्रल गवर्नमेंट के स्तर पर फ्लोर लेवल मिनिमम वेज तय करने तथा राज्य सरकारों को इसके बराबर या इससे अधिक न्यूनतम वेतन राज्यों में तय करने का अधिकार दिया गया है। इस कोड के तहत न्यूनतम वेतन में बढोतरी प्रत्येक 5 साल में हो सकेगी, यह भी उल्लेखित है। पहले अधिसूचित रोजगार में कार्यरत मजदूर ही केवल न्यूनतम वेतन का हकदार होता था, अब इसमें बदल किया गया तथा कोई भी मजदूर जो 8 घंटे कही भी कार्य करेगा वह न्यूनतम वेतन पाने का हकदार होगा इसी प्रकार कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, के तहत गिग एवं प्लेटफार्म कर्मी के लिए पहली बार सोशल सिक्योरिटी का प्रावधान किया गया है। संस्थान के द्वारा किसी कर्मचारी हेतु निर्धारित राशि का कंट्रीब्यूशन ESIC में जमा नहीं करने के बराबर में ईएसआईसी अस्पताल के द्वारा श्रमिक की बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में उसका इलाज नहीं किया जाता था। अब इस नए कोड के तहत निर्धारित कंट्रीब्यूशन की राशि यदि संस्थान द्वारा ईएसआईसी के पास जमा नहीं भी की जाती है, तो भी श्रमिक की बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में उसका संपूर्ण इलाज ईएसआईसी हॉस्पिटल के द्वारा किया जाएगा यह इस कोड की अच्छाई है।
उपरोक्त कारणों से, भारतीय मजदूर संघ ने उपरोक्त दो लेबर कोडों का स्वागत किया है तथा शेष दो लेबर कोड “कोड ऑन आईआर2020 तथा ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020” में सभी स्टेट होल्डर से चर्चा करते हुए आवश्यक संशोधन करने का सुझाव सरकार को दिया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष किशन लाल देवड़ा ने कहा कि विगत दिनों में सरकार ने अलग-अलग ट्रेड यूनियन एवं मालिकों के साथ इस विषय में चर्चा भी की है किंतु यह पर्याप्त नहीं है। इस विषय में सरकार को और भी अधिक गंभीर होकर गहन स्तर पर अति शीघ्र सभी पक्षों से चर्चा संपन्न कर उपरोक्त 02 कोड्स में संशोधन किए जाने की आवश्यकता है। जिला सह मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि कुछ ट्रेड यूनियंस इस आपातकालीन परिस्थिति को अवसर के रूप में इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं। और इस कारण श्रमिकों को गुमराह करते हुए 20 मई 2025 को राष्ट्रव्यापी हडताल का आवाहन इन्होंने किया है। यह 20 मई 2025 की राष्ट्र व्यापी हडताल विशुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित है। भारतीय मजदूर संघ इस हडताल का समर्थन नहीं करता है तथा अपनी यूनियनों का आवाहन करता है कि हमें ऐसी किसी भी हडताल में 20 मई 2025 को शामिल नहीं होना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ सुमेरपुर पाली राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार से भी मांग करता है कि भारत सरकार कोड ऑन आई आर 2020, तथा ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ कोड 2020 में संशोधन का कार्य शीघ्र पूर्ण करते हुए श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय पुनः निर्माण की प्रक्रिया में मजदूरों के हितों को मजबूत करने का कार्य करे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक महेंद्र सिंह आसोप भगवत सिंह बलाना जिला मंत्री जीवन देवासी जिला संगठन मंत्री महिपाल नगर अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष गुलाब परमार अरुण देवड़ा कुइयां राम देवासी तहसील अध्यक्ष यशपाल परिहार विद्युत श्रमिक संघ अध्यक्ष पदमाराम यशपाल माली दिनेश माधव दिनेश सुथार मोहनलाल गणपतलाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी विशाल बोराणा हिमांशु परिहार लक्ष्मण श्रवण कुमावत रविन्द्र कुमार नितिन सुथार प्रदीप प्रजापत अनीश माली गोविंद कुमावत तेज सुथार विवेक परमार मनीष कुमार दिलीप कुमार अजय रावल धर्मेंद्र कुमार मयूर कुमार सिद्धार्थ परिहार प्रवीण कुमार नीरज बिरावत प्रवीण भाई भवानी सिंह नरेश कुमावत किशोर दमामी किशन सहित धर्म जागरण के जोधपुर प्रांत के संयोजक रामचंद्र रावल श्यामबिहारी शर्मा अमित गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता गणमान्य विचार परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे प्रमोद कुमार गिरी प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ राजस्थान