Advertisement

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफतारी कर भेजा गया जेल दुर्गूकोदल 17 मई 2025

विशेष संवाददाता देवव्रत टांडिया भानुप्रतापपुर    कांकेर                                                                      नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफतारी कर भेजा गया जेल

दुर्गूकोदल 17 मई 2025

पुलिस चौकी कच्चे थाना भानुप्रतापपुर जिला उ.व. कांकेर के अपराध क्रमांक 67/2025 धारा 137 (2), 64 (2) (ड) बीएनएस 4, 6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी ओमप्रकाश हुपेन्डी पिता जयराम हुपेन्डी उम्र 23 वर्ष साकिन हाटकोन्दल, दुर्गूकोदल पुलिस चौकी कच्चे जो घटना दिनांक 11.04.2025 से फरार था जिसे पकडने श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उ.व. कांकेर श्री आई. कल्याण ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय भानुप्रतापपुर श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर रामेश्वर देशमुख (निरीक्षक) के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी कच्चे के प्रभारी उप निरीक्षक तुलसी राम कोसिमा, प्र.आर.क्र.555 दाऊलाल गोटा, आरक्षक 1070 उमेन्द्र कुमार यादव, ब.फा.म.आर. 2051 उमाभारती नेताम मय आर्म्स एम्युनेशन के रवाना होकर आरोपी के मोबाईल नंबर व उसके रिश्तेदारों व दोस्तों के नंवरों का लोकेशन सायबर सेल कांकेर से प्राप्त कर संभावित स्थानों पर दविश दिया गया। आरोपी ओमप्रकाश हुपेन्डी पिता जयराम हुपेन्डी उम्र 23 वर्ष साकिन हाटकोन्दल का लोकेशन सुंदुर इलाका तरांदुल क्षेत्र ग्राम बरबसपुर व बारवी के ‘जंगलों मे होने से घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश हुपेन्डी का पता किया जो पुलिस पार्टी को देखकर भाग रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा चारों तरफ घेरकर पकड़कर विधिवत् दिनांक 16.05.2025 को गिरफ्तार किया गया हैं गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर सायबर सेल टीम कांकेर एवं पुलिस चौकी कच्चे प्रभारी उप निरीक्षक तुलसी राम कोसिमा, प्र.आर. दाऊलाल गोटा, आरक्षक, उमेन्द्र यादव, म.आर. उमाभारती नेताम की सराहनीय भुमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!