सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
शाहपुरा कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर का काछोला पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के काछोला तहसील के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शाहपुरा बनेड़ा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर का पुष्प वर्षा के साथ ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया।
अल्प प्रवास पर काछोला पहुंचे नरेंद्र कुमार रेगर का कार्यकर्ताओ ने साफा बंधवाकर और माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओ से सामाजिक गतिविधियों और अन्य मुद्दों पर कार्यकर्ताओ के साथ विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही पहुंचे शिखर पर पहुंचा जा सकता है। कुरीतियों को त्यागने एवं अपने बच्चों ,लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

स्वागत के दौरान ब्लॉक कांग्रेस सेवादल मांडलगढ़ अब्दुल सलाम रंगरेज, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार इन्दोरिया, द्वारिकाधीश गौ शाला डॉ एन के सोनी, अखिल भारतीय रेगर महासभा अध्यक्ष मांडलगढ़ लादू लाल मुंडेटिया, भीम आर्मी विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र बसेटिया, प्रेमचंद इन्दोरिया, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान लाल रेगर, रामलाल मेघवंशी, शंकर लाल चांदोलिया, लाला राम इन्दोरिया, अमरा लाल रेगर, ब्रजराज रेगर, शिवराज रेगर, श्रीराम रेगर, भीम आर्मी सदस्य विकास खटीक, रणजीत बैरवा, प्रहलाद इन्दोरिया, हेमराज रेगर सहित काछोला क्षेत्र के सक्रिय युवा मौजूद रहे ।

















Leave a Reply