बुद्धिराम सिंह यादव सपा युवजन सभा के जिला सचिव बनाए गए,
सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
पार्टी कार्यालय पर किया गया सम्मानित
सोनभद्र नगवां ब्लॉक के तेनुआ निवासी बुद्धिराम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया था जिसमे जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव तथा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बुद्धिराम सिंह यादव ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि कांग्रेस सरकार में यही महंगाई डायन लगती थी भाजपा सरकार में महंगाई डायन नहीं परी लगती है।
वही समाजवादी पार्टी नगवा के वरिष्ट नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरालाल यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार में हो रहे छात्र गरीब किसान तथा आए दिन हो रहे महिलाओं के साथ जघन्य अपराध को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















Leave a Reply