Advertisement

नदी में नहाने गए दो मासूम की डूबने से मौत- भीलवाड़ा के बाग की झोपड़ियां गांव की घटना

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

नदी में नहाने गए दो मासूम की डूबने से मौत- भीलवाड़ा के बाग की झोपड़ियां गांव की घटना

भीलवाड़ा

जहाजपुर ब्लॉक के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के बाघ की झोपड़िया में शुक्रवार को घर से खेलने निकले दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दीवान गुलाम नबी ने बताया की बाग की झोपड़ियां निवासी भैरूलाल मीणा का 11 वर्षीय पुत्र गंगाराम मीणा एवं भेरूलाल भील का 9 वर्षीय पुत्र सियाराम स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर से खेलने के लिए निकले थे।
गंगाराम और सियाराम खेलते हुए निकट ही बने भीमपुरा बांध पर नदी की ओर चले गए। गंगाराम के साथ उसका छोटा भाई विकास भी साथ में था। गंगाराम और सियाराम पास के एक गड्ढे में नहाने लगे। अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे गड्ढे में चले गए और और तैरना नहीं जानने के कारण डूब गए। घटना के दौरान वहां मौजूद विकास दोनों को डूबता देख गांव की तरफ भागाऔर वहां पर ग्रामीणों को जानकारी दी।भारी संख्या में वहां पर लोग पहुंचे और दोनों मासूमों को बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद गंगाराम व सियाराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपै। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र सिंह मीणा व फौजी रामपाल मीणा भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!