विधायक राजेन्द्र प्रधान ने किया विकास कार्यो का उद्घाटन
ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल
लोकेशन/मंडावर
दौसा की महवा विधानसभा क्षेत्र के कस्बे मंडावर में क्षेत्र के लाडले विधायक व विकास पुरुष राजेन्द्र प्रधान नें क्षेत्र के सर्वसमाज के बच्चो को उच्च शिक्षा के प्राप्ति के लिये अन्यत्र जाने की परेशानी से निजात दिलाने की कडी में क्षेत्र के ग्राम टहलडी मे स्थित नवनिर्मित राजकीय महाविधालय मंडावर का उद्घाटन कर सौगात प्रदान की है साथ ही मंडावर कस्बे की जनता को बेहतरीन सुविधाये उपलब्ध कराने की कडी में गर्ल्स स्कूल के पास बने खेल मैदान का उदघाटन कर क्षेत्र की जनता को सुपुर्द किया है इस दौरान विधायक राजेन्द्र प्रधान के साथ विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र उर्फ पिंटू सैनी भी मौजूद रहे इस दौरान विधायक ने कहा कि मेरा पहला व सार्थक प्रयास क्षेत्र की जनता को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा व उच्च गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का रहेगा व क्षेत्र मे पीनें के पानी की कोई समस्या नही आने दी जायेगी इस दौरान अशोक फुलमंडा,अशोक नारेडा,अशोक गगवाना,कुलदीपसिंह,अजय झालानी,कुलदीप सैनी सहित क्षेत्र के अनेको लोग मौजूद रहें


















Leave a Reply