सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
बीकानेर भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में रविवार को वक्फ संशोधन कानून पर आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तावित वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगाएगा हमारा संकल्प है गरीब का हक, सिर्फ गरीब को मिलना चाहिए 8 लाख से ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी देश में है जिनका बाजार मूल्य करोड़ों रुपए है मोदी सरकार की भावना है वक्फ की संपतियों का सही उपयोग किया जाए जिससे गरीब तबके को लाभ मिले कांग्रेस ने इसका दुष्प्रचार फैला रही है दुनिया के किसी देश में तीन तलाक का कानून नहीं है सिर्फ भारत की बहन बेटियों पर ये अत्याचार थोपा जाता था मुस्लिम बहनों की हिट में इस कानून को हमने खत्म किया कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया था 5 करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशी आज भारत में रह रहे है दूसरे देश से आकर भारत की संपति पर कब्जा करने वाले को लेकर कांग्रेस को पीड़ा नहीं है पाक विस्थापित हिंदुओं को हमारी सरकार ने नागरिकता दी है जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए अवसर है। हम अल्पसंख्यक भाई बहनों को जाकर बताए जो अलगाववादी ताकते देश को तोड़ने का काम कर रही है उन पर हमारी सरकार ने चोट की है भारत की सरकार ने कभी जातियों के आधार पर भेदभाव नहीं किया सभी को देश का नागरिक एक समान समझा है जाति या मजहब के नाम पर कभी भ्रांतियां नहीं फैलाया कांग्रेस ने हमेशा देश के नागरिक के संविधान का खिलवाड़ किया है। प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती ने कहा वक्फ कानून में किया गया संशोधन गरीब पिछड़े और मुस्लिम समाज को वास्तविक लाभ पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है यह कानून पारदर्शिता जवाबदेही और न्याय को सुनिश्चित करेगा यह बिल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के लिए समृद्धि देने वाला साबित होगा मल्लिकार्जुन खड़के ने करोड़ों की संपति पर कब्जा कर रखा है हर अवैध संपति को खाली करना पड़ेगा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने वक्फ संपत्तियों का निजी स्वार्थ के लिए उपयोग किया वक्फ भूमाफियाओं से संपत्तियों को छुड़ाया जाएगा और समाज के जरूरतमंद तबकों तक इसका लाभ पहुंचाया जाएगा अब इस संपत्ति की आय स्कूल अनाथालय,स्किल सेंटर जैसे जनहित के कार्यों में लगेगी। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात कर हमारी डबल इंजन सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। नए कानून में मुस्लिम महिलाओं को अधिकार दिए हैं। महिलाओं की समृद्धि के लिए नए कानून में बहुत कुछ है। यह कानून मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को अधिकार देगा इससे उनकी समृद्धि होगी। जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया ने कहा वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है इस भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 20 अप्रैल से 5 मई तक घर घर जाके सही जानकारी देंगे इस अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर वक्फ कानून से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी ने कहा मुस्लिम समाज लंबे समय से वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर आंदोलन कर रहा है पर कांग्रेस की सरकारों ने अपने निजी स्वार्थों की वजह से मुसलमानों को गुमराह किया था आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ बोर्ड में संशोधन कर मुस्लमान समाज को तोहफा दिया है हिंदू समाज में सती प्रथा, दहेज प्रथा,बाल विवाह जैसी कुरीतियों में कानून ने संशोधन किया और हिंदू समाज ने इस कानून का स्वागत सम्मान किया हमे भी समाज हित के इस कानून का सम्मान ओर स्वागत करना चाहिए। संभाग संयोजक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा वर्ष 2013 में देश में वक्फ बोर्ड की संपत्ति 4 लाख हेक्टेयर थी, जो अब बढ़कर 8 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि 2013 में वक्फ की आय 163 करोड़ रुपए थी और अब मात्र 166 करोड़ रुपए है जब संपत्ति दोगुनी से अधिक हो गई,तो आय भी कम से कम 12 हजार करोड़ होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि इस आय पर नेताओं और वक्फ भूमाफियाओं का कब्जा है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मोहन सुराणा ने किया। कार्यक्रम संयोजक नरेश नायक कुंभाराम सिद्ध ने आगामी कार्यकम की रूपरेखा को कार्यशाला में रखा
कार्यशाला में ये हुए शामिल
विधायक विश्वनाथ मेघवाल,जेठानंद व्यास,ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्मपलाल गैदर,महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य,पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी,उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा,गोकुल जोशी,दीपक पारीक,आनंद सिंह भाटी,जितेंद्र राजवी,विजय उपाध्याय,आसकरण भट्टड़ सवाई सिंह तंवर कैलाश विश्नोई,नवरत्न घंटाल,मंत्री मनीष सोनी,संगीलाल गहलोत,कौशल शर्मा,जगदीश सोलंकी,भारती अरोड़ा,जुगल सिंह,मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल,प्रेम गहलोत,आशा आचार्य विशाल गोलछा,दिनेश चौहान,कपिल शर्मा,धर्मपाल डूडी देवरूप शेखावत,मुकेश सैनी,नरेश सारस्वत श्रीडूंगरगढ़ एडवोकेट राधेश्याम दर्जी श्रीडूंगरगढ़ मुकेश शर्मा,गंगाराम दीनदयाल नाई,मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी,सोहन चांवरिया,राजाराम सीगड़ भंवरलाल जांगिड़,इमरान राइन,अयूब कायमखानी सलीम जोईयां,फिरोज कोहरी,फैयाज मोहमद सिकंदर अली,फारुख चौहान,गुलज़ार भिश्ती,फारुख पठान मकबूल अंसारी,सिकंदर अली,उपासना जैन,सुधा आचार्य सुषमा बिस्सा,मधुरिमा सिंह,सरिता नाहटा के साथ भाजपा कार्यकर्ता व अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।