Advertisement

AC ही नहीं फ्रिज का कंप्रेसर भी गर्मी में हो सकता है ब्लास्ट, भूलकर भी न करें ये गलती

संवाददाता:-
हर्षल रावल
31 मार्च, 2025
सिरोही/राज.
_________

AC ही नहीं फ्रिज का कंप्रेसर भी गर्मी में हो सकता है ब्लास्ट, भूलकर भी न करें ये गलती


_________
सिरोही। गर्मियों का सीजन आरंभ हो चुका है और अब खाने पीने की वस्तुओं को सड़ने से बचाने के लिए फ्रिज का उपयोग भी आरंभ हो जाता है। सर्दी के मौसम में भले ही फ्रिज को ऑन रखा जाता है। लेकिन इसका उपयोग कम किया जाता है।
गर्मी आते ही अचानक से इसका उपयोग काफी अधिक बढ़ जाता है। गर्मी के सीजन में अक्सर एसी के ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल एसी ही नहीं बल्कि फ्रिज में भी ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए हमें गर्मी में फ्रिज उपयोग करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
आपको बता दें कि फ्रिज में लगे कंप्रेसर की कारण से फ्रिज के अंदर का तापमान ठंडा रहता है। हम अपने आवश्यकता के अनुसार फ्रिज के तापमान को कम या फिर अधिक कर सकते हैं। लेकिन हम यदि गलत तरीके से फ्रिज यूज करते हैं तो कंप्रेसर के ब्लास्ट की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण कई बार फ्रिज में लगे कंप्रेसर ब्लास्ट कर जाते हैं। बता दें कि हाल ही में सिरोही जिले से फ्रिज के ब्लास्ट होने की खबर सामने आयी थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब व्यक्ति फ्रिज में रखे सामान को निकाल रहा था। इसी समय फ्रिज का कंप्रेसर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया।

फ्रिज में ब्लास्ट होने के प्रमुख कारण:-

1).फ्रिज में ब्लास्ट का कोई एक फिक्स कारण नहीं होता। यह कई कारणों से हो सकता है। किसी भी फ्रिज में केवल कंप्रेसर ही एक ऐसा पार्ट होता है जो कि ब्लास्ट कर सकता है। कई बार कंप्रेसर ओवरहीट के कारण से भी ब्लास्ट कर जाता है। इसलिए कई दिनों तक लगातार फ्रिज को ऑन नहीं रखना चाहिए।

2). कई बार इलेक्ट्रिकल पार्ट खराब होने के कारण से भी फ्रिज में ब्लास्ट हो जाता है। इसलिए यदि आप गर्मी के सीजन में फ्रिज का उपयोग कर रहे हैं तो एक बार प्लग, कंप्रेसर के ज्वाइंट आदि जैसे पार्ट को अच्छे से चेक कर लें।

3). कई वर्षों तक लगातार उपयोग करने के कारण से फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो पाता। इसके कारण से ठंडी हवा का रिसाव होने लगता है और इससे फ्रिज के अंदर के तापमान को बनाए रखने के लिए कंप्रेसर को अधिक कार्य करना होता है।

4). अधिकतर घरों में देखा गया है कि फ्रिज को दीवार से एकदम सटाकर रख दिया जाता है। आप भूलकर भी ऐसी गलती न करें। कंप्रेसर के कॉइल एरिया के आस-पास वेंटिलेशन न होने के कारण से भी कंप्रेसर गर्म होने लगता है।

5). वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण से भी कंप्रेसर पर ज्यादा जोर पड़ता है। यदि आपके क्षेत्र में वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या है तो आपको फ्रिज के साथ एक अच्छे स्टैबलाइजर का उपयोग करना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!