सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्थापना दिवस पर 10000 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

भीलवाड़ा मैं आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं एवं सुशासन विकास दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारे लिए सुशासन का मंत्र है। विकास और सुशासन के इस संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूर्णतः समर्पित हैं।
उन्होंने इस अवसर पर राजस्थान के एकीकरण में अपना अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही राजपूताना की रियासतों का एकीकरण संभव हो सका।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही 10 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नगरीय विकास विभाग से संबंधित डेलीगेशन के आदेश, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के सरलीकरण, नए जिलों में डीएमएफटी के गठन, हरित अरावली विकास परियोजना, अन्नपूर्णा भण्डार, रजिस्ट्रार कार्यालय सप्ताह में 2 दिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुलने के दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सभी जिलों की पंचगौरव पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इससे स्थानीय क्षमताओं और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पत्रकार हेल्थ कवरेज (आरजेएचएस) योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सा एप लॉन्च किया गया है। इससे मरीज घर बैठे मोबाइल से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के आज जारी हुए दिशा-निर्देश शहरों को और अधिक समृद्ध और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार के शासन में महिला उत्पीड़न, पेपर लीक की घटनाएं, बिजली की किल्लत, जल जीवन मिशन में घोटाले, ईआरसीपी के नाम पर राजनीति एवं आर्थिक कुप्रबंधनका आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है। हमारी सरकार किसान, युवा, मजदूर, महिला के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमने किसानों को 2027 तक दिन में बिजली देने का लक्ष्य रखा है। साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न नीतियां जारी की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन में 12 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल, पेपर लीक प्रकरणों में गिरफ्तारी, राइजिंग राजस्थान समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू, राम जल सेतु लिंक परियोजना तथा यमुना जल समझौते जैसे जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी नेभी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कलेक्टर चित्तौड़गढ़ आलोक रंजन, कलेक्टरर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह, शासन सचिव कार्मिक केके पाठक, महानिदेशक साइबर क्राइम शरद कविराज, महानिदेशक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश को अटल ई-गवर्नेंस स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी, लादु लाल पितलिया, गोपाल लाल शर्मा, गोपी चन्द मीणा, उदयलाल भड़ाना, जब्बर सिंह सांखला, लाला राम बैरवा, शत्रुघ्न गौतम, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास वैभव गालरिया, जिले के प्रभारी सचिव राजन विशाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आयुक्त सुनील शर्मा, संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, महापौर राकेश पाठक उपस्थित रहे।
















Leave a Reply