Advertisement

पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित, बाना बने तहसील अध्यक्ष, पुनिया

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर तरड़ ने कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए BVHO क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में उदयसिंह बाना को तहसील अध्यक्ष और सुमित पुनिया को तहसील सचिव नियुक्त किया। संघ के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर रवि शंकर पाण्डेय, रामनिवास गोदारा और मांगी नाथ सहित अन्य सदस्यों ने पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन की मजबूती की कामना की। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष उदयसिंह बाना ने संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पशु चिकित्सा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। तहसील सचिव सुमित पुनिया ने भी संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और कर्मचारियों की मांगों को प्रशासन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर तरड़ ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से पशु चिकित्सा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!