Advertisement

चमोली में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

चमोली में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

रिपोर्ट धीरज खंडूडी


चमोली जनपद में भारी बर्फबारी से माणा गांव और माणा पास के एवलांच हुआ है। इस एवलांच में 57 मजदूर मलबे में दब गए । जिसमें 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी मजदूरों की तलाश जारी है।

वहीं चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी मूव कर दिया गया है।

सीएम ने की मजदूरों के सुरक्षित होने की कामना

गलेशियर हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने भगवान बदरी विशाल से मजदूरों के सुरक्षित होने की कामना की है।

बता दें कि माणा गांव भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यह गांव भारत-चीन सीमा के पास बसा बद्रीनाथ से लगभग 4 किमी की दूरी पर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!