Advertisement

 स्वर्णकार कॉलोनी गायत्री प्रज्ञा पीठ, विदिशा में जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन

 स्वर्णकार कॉलोनी गायत्री प्रज्ञा पीठ, विदिशा में जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन

‌‌ गायत्री अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में जिला स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विदिशा में जिला स्तरीय पंच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय गायत्री शक्ति प्रज्ञापीठ स्वर्णकार कॉलोनी में 12 फरवरी से 16 फरवरी तक हुआ।


राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायंस इंटरनेशनल लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि समापन शिविर के मुख्य अतिथि भोपाल उप जोन समन्वयक श्री रघुनाथ प्रसाद हजारी जी ने के अनुसार वर्तमान युग ,परिवर्तन का युग है। वर्तमान समय युग परिवर्तन का युग है। हम देखते हैं विश्व में बड़े पैमाने पर परिवर्तन युद्ध और शांति का माहौल है। ऐसे समय में गुरु सत्ता का संरक्षण सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अतः सभी कार्यकर्ता गुरुदेव के कार्य में संपूर्ण तन मन धन से जुट जाएं।शिविर का मुख्य उद्देश्य धर्म तंत्र से लोक शिक्षण कार्य और गायत्री और यज्ञ को घर-घर तक पहुंचाना समय परिवर्तन की आवश्यकता है।

‌ शिविर के मुख्य प्रशिक्षक श्री रमेश अभिलाषी जी ने बताया
शिविर में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, मंत्रों की शुद्धि, प्रवचन की कला ,कार्यकर्ता की आचार संहिता कैसी हो, इस बात पर मुख्य ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में कर्मकांड की बारीकियां (यज्ञ एवं संस्कार) मंत्र उच्चारण के नियम, उद्बोधन के प्रभावी सूत्र, संगीत (ढपली) सीखने के सरलतम सूत्र, लोकसेवीयों की आचार संहिता, कार्यकर्ता पाथेय पर प्रशिक्षण हुआ। कार्यकर्ताओं को ध्यान-जाप, देव पूजन एवं परिचय प्रशिक्षण का महत्व-आवश्यक्ता एवं कर्मकाण्ड की बारीकियां,

व्यासपीठ की मर्यादा, मंत्रोच्चार के नियम एवं शुद्धि , संगीत (ढपली सीखने के सरल सूत्र) यज्ञ पद्धति मंत्र शुद्धि नादयोग साथना का प्रशिक्षण दिया गया। गायत्री यज्ञ के माध्यम से गांव-गांव तक घर-घर तक यज्ञ पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि गायत्री परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मकांड और अन्य कार्यों में प्रशिक्षित हो। ‌ कार्यक्रम में पूरे जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अब हर तहसील स्तर पर तीन दिवसीय कार्यकर्ता तय प्रशिक्षण का आयोजन होगा। जिसमें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके यह कार्यकर्ता प्रशिक्षण देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!