Advertisement

कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर हुई कार्यशाला

कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर हुई कार्यशाला

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
सोयत कला से मनोज कुमार माली

* सुसनेर नगर में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में डॉ. जी. सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में दिनांक 15 फरवरी 2025 को रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला संयोजक सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा ने बताया कि मुख्य वक्ता जिला चिकित्सालय आगर मालवा के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल गौर ने कहा कि हमारे परिवार का कोई सदस्य या आस पास में किसी व्यक्ति में तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता,मायूसी, क्रोध, चिडचिडाहट,शक, डर,मिर्गी,बहकी बहकी बातें करना, अकेले में आवाज़ सुनना, नकारात्मक व आत्म हत्या के विचार आना, बुद्धि, याददाश्त व एकाग्रता में कमी, शराब, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, अफीम व अन्य नशा,नींद का कम या ज्यादा होना एवं भूख में परिवर्तन, सर दर्द, माइग्रेन, बच्चों किशोरों,युवाओं,बुजुर्गों की भावनात्मक समस्याएँ,मोबाइल, वीडियो गेम, कंप्यूटर, टीवी को ज्यादा समय तक देखना,अपने आप में खोए रहना, पढ़ने लिखने में वह सीखने में कमजोर होना तथा पढ़ाई लिखाई का तनाव आदि से ग्रस्त है तो हमें तुरंत ही जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र आगर मालवा के “मनकक्ष” मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श ले।उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि पढ़ाई समय सारणी बना कर करें। नींद पर्याप्त लें तथा सदैव सकारात्मक सोच के साथ जीवन का आनंद लें। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित समस्त शैक्षणिक स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। आभार एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी राजकमल नर्गेश ने व्यक्त किया*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!