Advertisement

ग्राम मुरवास में सालाना जलसे का आयोजन

ग्राम मुरवास में सालाना जलसे का आयोजन


मुसलमानो को इस मुल्क की अमन व सलामती के लिए हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए – हजरत मौलाना अनीस उर रहमान
पत्रकार महासंघ ने किया मुस्लिम धर्मगुरू हजरत मौलाना अनीस उर रहमान का भव्य सम्मान
मदरसा अरबिया सिराजुल ऊलूम मुरवास में सालाना जलसे का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए। इस अवसर पर निजामत मदरसा सिराजुल उलूम के महत्व हजरत मौलाना अनीस उर रहमान साहब का सिरोंज पत्रकार महासंघ ने भव्य स्वागत सम्मान किया। तो वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने मदरसा अरिबाया सिजुल ऊलूम मुरवास के आयोजित सालाना जलसे की भूरी-भूरी प्रसंन्नशा की। वही उन्होने कहा कि हजरत मौलाना अनीस उर रहमान साहब इस क्षेत्र की वह सक्शीयत है जिन्होने अच्छे बुरे वक्त में भी क्षेत्रवासियो के लिए हमेशा मदद के लिए आगे रहें। साथ ही वह हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक है। क्षेत्र में कई बार ऐसा समय भी आया कि यदि मौलाना अनीस उर रहमान साहब नही होते तो इस क्षेत्र में दंगे व बडे विवाद हो सकते थें। लेकिन हजरत मौलाना ने शांति का संदेश देकर क्षेत्रवासियो से अमन चैन की बात की। उन्होने कभी इस क्षेत्र के माहौल को भी खराब नही होने दिया। उनके मदरसे के दरबार में हिन्दू मुस्लिम और अमीर गरीब पहुचतें है। वह उन्हें हमेशा ईश्वर का संदेश व धर्म एकता भाईचारे के बात करते है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जुनैद अहमद ने कहा कि इस जलसे शामिल होने के लिए साल भर लोग इस दिन का इंतजार करते है। इसलिए इस जलसे में दूर दूर शहरो लोगो आकर धर्मगुरूयों के बयान सुनते है। वही वरिष्ठ पत्रकार जफर उल्लाह ने कहा कि इस जलसे में हजारो की संख्या में लोग शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करते है। यह जलसे का कार्यक्रम पूरी रात्रि चलता है। पत्रकार अरबाज खान शेखू व तबरेज आलम ने मौलाना हजरत द्वारा दीन दुखियो की जा रही मदद का उल्लेख किया। कार्यक्रम में पत्रकार रघुवीर प्रजापति,समीर कुरैशी,बब्लू यादव,वरिष्ठ पत्रकार शफीक खान मुरवास मौजूद रहें।

हजरत मौलाना ने दिया इंसानियत का पैगाम – इस अवसर पर जलसे की सदारत हजरत मौलाना मकसूद साहब व निजामत मदरसा सिराजुल उलूम के महत्व हजरत मौलाना अनीस उर रहमान साहब ने की। जिसमें हजारों की संख्या में आए धर्म लंबियों ने देश के बड़े-बड़े धर्म गुरुओं को सुना, हजरत मौलाना मकसूद साहब जो यूपी के सहारनपुर के मदरसा सिराजुल उलूम के ग्रैंड मुफ्ती हैं। उन्होंने जलसे को खिताब करते हुए इंसानियत का पैगाम दिया। वही उन्होने मौजूद नागरिको को बताया कि अल्लाह एक है और हमें एक अल्लाह की इबादत करना चाहिए खास तौर से हमें अपने बहन भाइयों के हुकूक अदा करना चाहिए। जो शरई हुकूक हमें कुरान और हदीस से बताए गए हैं। उन्होने कहा कि मुसलमान को इस मुल्क की अमन व सलामती के लिए हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए। उसे यह पैगाम देना चाहिए कि मुसलमान भी इस मुल्क का अहम हिस्सा है। इस मौके पर इंदौर से तशरीफ़ लाए हजरत मौलाना जुनैद अहमद फ्लाई साहब ने मुसलमान को खास तौर से नमाज एवं हदीस की तालीम पर रोशनी डाली। वही मौलाना मकसूद ने आगे कहा कि नाम का मुसलमान होना ही काफी नहीं है मुसलमान होने के लिए इंसान को अमल भी करना चाहिए। कुरान में साफ लिखा है कि किसी भी बेकसूर को मारना पूरी इंसानियत को करने के बराबर है। वही 15 वर्षीय बालक हमजा ने अपनी नज़्मो का समा बांदा ,हमजा एक अंतर याष्टीय शायर है
लोकेशन -सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर -देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!