पुलवामा के अमर शहीदों की याद में विशाल श्रद्धांजलि सभा
अपनी निजी खर्चे से मेहगांव मे शहीद स्मारक बनबाएंगे कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी
राष्ट्रीय सनातन सेना के सभी पदाधिकारी
राष्ट्रीय सनातन सेना के मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा अवधेश शर्मा जी एवं पूरी टीम उपस्थित रही
पत्रकार अभिषेक शर्मा की खबर मेहगांव जिला भिंड से

*मेहगांव*पुलवामा के अमर शहीदों की याद में मेहंगाव कृषि उपज मंडी में विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई इस अवसर पर बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट गंगा सिंह जी और बयोब्रद्ध सैनिक पुत्तू यादव जी ने अमर जवान ज्योति पर दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की शुरुआत की ,इस अवसर पर पुलवामा हमले के दौरान ऑपरेशन में शामिल जाबांज सैनिक राकेश सिंह ने युवा नौजवानो को घटना के बारे में बताया, ग्रीन वुड स्कूल अंबाह से आए स्कूली बच्चों ने पुलवामा हमले की घटना का जब मंचन किया तो इस घटना ने सबको भावुक कर दिया , प्रेस को जारी विज्ञप्ति में समाज सेवी सुनील फौजी और दिनेश बौद्ध ने बताया कि इस अवसर पर जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी पुष्पराज सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए पूर्व सैनिक संगठन के सुरेश सिंह तोमर जी , अरबिंद सिंह तोमर जी , जितेंद्र सिंह भदौरिया शिवबहादुर सिंह भदौरिया जी ने युवाओं को संबोधित किया , कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी ने इस अवसर पर अपने निजी खर्चे पर मेहंगाव में शहीद स्मारक बनवाने का संकल्प दोहराया विदित हो प्रमोद जी बीएसएफ से सेवानिवृत है श्रद्धांजलि सभा के उपरांत नगर में शौर्य यात्रा निकाली गई , शौर्य यात्रा में शामिल सैनिकों पूर्व सैनिकों का नपा अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया युवाओं की टोली ने पुलवामा के वीर सपूत अमर रहे के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक महेश करारिया, जनक सिंह फौजी, अशोक सिंह, समाज सेवी भूपेंद्र सिंह कराना जी , मनोज परिहार, वीर सिंह फौजी, बहुरन फौजी, जयदीप सिंह फौजी सरकार, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष फौजी मुरारी सिंह तोमर, खिदरपुरा सरपंच राकेश सिंह नरवरिया जी विख्यात कवि अशोक सोनी निडर समाज सेवी राधा सैनी, कैप्टन कालीचरण शर्मा गौरमी नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा माहेश्वरी, सूबेदार अनन्त राम प्रजापति सहित सैकड़ों नौजवान यात्रा में शामिल रहे


















Leave a Reply