सिसवा के सेंट जोसेफ्स स्कूल के विज्ञान प्रदर्शनी में, दिखी छात्रों की कल्पनाशीलता, प्रस्तुत किए उत्कृष्ट मॉडल
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका से है। जहां बुधवार को सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत कर अपनी कल्पनाशीलता को प्रदर्शित करते हुए वैज्ञानिक क्षमता का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन ओ.ए. जोसफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों द्वारा लगाए गए वैज्ञानिक मॉडलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। प्रबंधक विंसी जोसफ व प्रिंसिपल बैजू चेरियन ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के मेधावी बच्चों ने चंद्रयान 3 लैंडिंग सहित अलग-अलग स्टालों पर थ्री डी होलोग्राम, सेव अर्थ, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डैम सहित सैकड़ों मॉडल प्रस्तुत किए। जिन्हें देख अतिथियों ने वैज्ञानिक क्षमता का आंकलन करते हुए सराहना किया। इस दौरान एनबी पाल, अवधेश चौबे, सत्यप्रकाश तिवारी, शिवेंद्र सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, फणींद्र मिश्र, प्रेमसागर चौबे, धनजंय मिश्र, मनोरमा जायसवाल, शिक्षकगण सहित नगर के लोग मौजूद रहे।

सत्यार्थ वेब न्यूज
ओंकार कसेरा
सिसवा/महराजगंज

















Leave a Reply