Advertisement

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की स्मृति में विशेष सिक्का जारी करेगी भारत सरकार

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की स्मृति में विशेष सिक्का जारी करेगी भारत सरकार

भारत सरकार के निर्णय से देश भर में जैन समाज के देखा जा रहा हर्ष का माहौल

सिरोंज। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने मीडिया से चर्चा दौरान कहा कि जैन समाज के लिए गर्व और हर्ष का क्षण आ गया है। इस मौके पर आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि भारत सरकार ने संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि दिवस पर 100 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा 31 जनवरी को अधिसूचना जारी कर की गई, जिससे पूरे जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वही उन्होने कहा कि हमारे द्वारा 11 जनवरी को समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर यह मांग रखी थी कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की स्मृति में एक विशेष सिक्का जारी किया जाए। उनके इस अनुरोध को भारत सरकार ने सहर्ष स्वीकार कर लिया, जो न केवल जैन समाज बल्कि संपूर्ण भारत के लिए गौरव का विषय है।

सिक्के की यह विशेषताएँ – यह सिक्का 100 रुपये मूल्य का होगा, जिसमें “संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज“ अंकित किया जाएगा। इसे आचार्य श्री के प्रथम समाधि दिवस 6 फरवरी के शुभ अवसर पर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया जाएगा, जिससे उनकी अमर विरासत को संजोया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिया धन्यवाद – इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कहा कि यह निर्णय न केवल आचार्य विद्यासागर महाराज जी के प्रति सरकार की श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि यह पूरे जैन समाज के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। इस ऐतिहासिक निर्णय से पूरे जैन समाज में हर्ष का वातावरण बन गया है। संत परंपरा और अध्यात्म के प्रति सरकार की यह पहल ऐतिहासिक मानी जा रही है, जो आचार्य श्री की शिक्षाओं और योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने में सहायक होगी। यह सिक्का आचार्य श्री की अद्वितीय साधना, तपस्या और समाज में किए गए अतुलनीय योगदान को अमर कर देगा। जैन समाज सहित समूचे राष्ट्र के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने किया आभार व्यक्त – संत शिरोमणि दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने जो 100 रूपये का सिक्का जारी करने का निर्णय लिए है उससे पूरे देश में जैन समाज में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। इस मौके पर आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन बाफना,प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी, ने मुनि के प्रथम समाधि दिवस पर सिक्का जारी करने के निर्णय पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव ग्रह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

लोकेशन -सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर- देवेंद्र विश्वकर्मा   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!