Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज व श्रीमहंत हरि गिरि महाराज का आशीर्वाद लियाः

पारुल राठौर
जूना अखाड़ा शिविर,प्रयागराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज व श्रीमहंत हरि गिरि महाराज का आशीर्वाद लियाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

डॉ मोहन यादव ने संतों को सिंहस्थ 2028 का निमंत्रण दिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम स्नान व पूजन के बाद जूना अखाड़ा के काली रोड स्थित कार्यालय पर साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखाड़ा परिषद व माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी महाराज, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामेश्वर गिरी महाराज, महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, का आशीर्वाद लिया व संतों को सिहस्थ 2028 का निमंत्रण दिया।

साथ ही उनसे सिंहस्थ की तैयारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने अखाड़ा परिषद व माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज को शिप्रा नदी को लेकर कार्य योजना बताई तथा अखाडों के स्थायी निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। संतों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 का भव्य और दिव्य आयोजन होगा। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कहा कि शिप्रा नदी की से लेकर सिद्ध वाट तक गाद निकालकर उसे गहरा किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज को आश्वासन दिया कि शिप्रा नदी का कार्य उनके बताएं अनुसार ही कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के प्रधानाचार्य आचार्य तयारोज उपाध्याय ने तिलक लगाकर स्वागत किया व विधि-विधान तथा मंत्रोच्चारण के साथ उनसे पूजा-अर्चना कराई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!