सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा महोत्सव की पहली शाम कवि सम्मेलन के नाम-
प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा ने दर्शकों को गुदगुदाया–
भीलवाड़ा

भीलवाड़ा महोत्सव की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंधु ने की। जहां पर विभिन्न लोक संस्कृतियों की झलक देखने को मिली।
भीलवाड़ा महोत्सव की पहली शाम कवि सम्मेलन के नाम रही। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुक्रवार देर रात तक कवियों ने अपने-अपने कविता पाठ से समां बांधा । कवि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा रहे ।
उन्होंने शहर में अपने चिर परिचित अंदाज में शहर की जनता को धन्यवाद दिया।लोढ़ा के काव्य पाठ पर सबने ठहाके लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया में उलझी हुई लाइफ
स्टाइल पर जमकर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि आदमी सोशल मीडिया पर तो है लेकिन सोशल लाइफ से दूर है। जब जिंदगी में व्हाट्सएप पर फेसबुक नहीं थे तब भी ये जिंदगी अच्छी तरह से चल रही थी।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। प्रतापगढ़ से आए कवि नवीन प्रार्थ ने नेताओं पर काफी टिप्पणियां की और कई छोटी-छोटी पैरोडियां सुनाई । मंच संचालन करते हुए संजय झाला ने भी कभी कवियों पर तो कभी नेताओं , एक्टर पर जमकर कमेंट के पंच मारे । कवि गोविंद गोविंद राठी ने देश प्रेम और बेटी बचाओ की कविताएं सुनाईं। कवि अशोक चरण ने जोशीला काव्य पाठ किया।
कवयित्री डॉक्टर भुवन मोहिनी और संचालक झाला की नोंकझोक का श्रोताओं ने जमकर आंनद लिया ।कवि सम्मेलन में जसमीत सिंधु ने की देर रात तक बड़ी संख्या में शहर वासी काव्य पाठ का आनंद लेते रहे।
इस दौरान जिला कलेक्टर जसमीत संधू, एडीएम ओम प्रकाश मल्होत्रा, यूआईटी सेक्रेटरी ललित गोयल, एसपी धर्मेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी पारस जैन, प्रशिक्षु आईपीएस नमित जैन, सीओ सिटी मनीष बडगूजर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व मीडिया से बातचीत में लोढ़ा ने कहा कि भीलवाड़ा आकर हमेशा अच्छा महसूस करता हूं। क्योंकि यह शौर्य की भूमि है और मेरे राजस्थान की भूमि है।
समय के हिसाब से हर चीज बदलती है।हमारी भाषा वैसी नहीं है,हमारा खान-पान वैसा नहीं है । जैसा जमाना है वैसी बात हो रही हैं।

















Leave a Reply