Advertisement

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के आशीर्वाद से श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के शिष्य सुमेर गिरी महाराज अंतर्राष्ट्रीय सचिव बने:श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

पारुल राठौर
जूना अखाड़ा,प्रयागराज

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के आशीर्वाद से श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के शिष्य सुमेर गिरी महाराज अंतर्राष्ट्रीय सचिव बने:श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज


महाकुंभ मेला 2025 के अवसर पर संपूर्ण विश्व में श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने अनेक जगतगुरु, अनेक महामंडलेश्वर, अनेक मंडल के श्रीमहंत, अनेक थानापति, अनेक सचिव बनाय।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जूना अखाड़ा से बडी संख्या में साधु-संत जुड़े। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज व जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के आशीर्वाद से महामंडलेश्वर आदि भी बनाए गए। इसी कडी में जूना अखाड़े की विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ गुहावटी, असम की कामख्या पीठ से जुडी शाखा दसनामी अखाड़े का अंतर्राष्ट्रीय सचिव सुमेर गिरि महाराज को बनाया गया। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के आशीर्वाद व जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के

 

अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, श्रीमहंत सहदेवानंद गिरि आदि की सर्वसम्मति से श्रीमहंत महेश पुरी महाराज ने सुमेर गिरि महाराज के नाम की पुकार की जिसके बाद उन्हें दसनामी अखाड़ा कामख्या तीर्थ का अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि सुमेर गिरि महाराज जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के शिष्य हैं और अपने गुरू के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए सनातन धर्म की रक्षा व उसे मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति का परचम वे विश्व भर में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कारण उन्हें जूना अखाड़े शाखा दसनामी अखाड़ा कामख्या सिद्धपीठ गुहावटी असम का अंतर्राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। दीपेश्वरी गिरी महाराज भी इस दौरान मौजूद रहे। जूना अखाड़ा टीवी की ओर से सुमेर गिरि महराज को अंतर्राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!