Advertisement

आबूरोड थाना क्षेत्र के चर्च में 70 लोगों का धर्मांतरण का प्रकरण उजागर, हिंदू संगठनों का आक्रोश देखकर पुलिस पहुंची

संवाददाता:- हर्षल रावल
सिरोही/राज.

आबूरोड थाना क्षेत्र के चर्च में 70 लोगों का धर्मांतरण का प्रकरण उजागर, हिंदू संगठनों का आक्रोश देखकर पुलिस पहुंची


_________
सिरोही। जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित एक चर्च में धर्म परिवर्तन की सूचना से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और शहर के सैकड़ों युवा पहुंचे।
सूचना आग के प्रकार शहर के लोगों और हिंदू संगठनों को लगी तो बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद, बंजरग दल, वनवासी कल्याण परिषद और भाजपा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौके पर पहुंचे। धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। सनातनी संगठनों का आक्रोश को देखते हुए रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह जाब्ता मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस ने चर्च में उपस्थित लोगो से पूछताछ की तो उन्होंने धर्म परिवर्तन से इंकार किया।
शहर के थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि रेलवे ग्राउंड के समीप स्थित चर्च में धर्म परिवर्तन की सूचना पर मौके पर पहुंचे, जंहा चर्च में करीब 60-70 लोग उपस्थित थे, जिसमे अधिकतर आदिवासी पुरुष और महिलाएं थी, जो आबूरोड शहर क़े आस-पास और स्वरुपगंज के आस-पास व कोटड़ा के थे।
इनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह केवल प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने आए हैं। धर्म परिवर्तन नहीं किया है। सभी लोग जीप ऑटो और बाईक से आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार मंगलाराम मीणा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर आयोजको के बारे में सूचना लेकर उनसे भी पूछताछ की गई‌।
इधर मामले में हिन्दू जागरण मंच के सच्चिदानंद झा ने आरोप लगाया की रेलवे ग्राउंड के समीप स्थित चर्च में धर्मपरिवर्तन करवाया जा रहा है। आदिवासी पुरुष और महिलाओं को बहला फुसला कर प्रार्थना सभा के नाम पर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।
सच्चिदानंद झा ने चर्च के स्थानीय पदाधिकारियों के विरुद्ध थाने में शिकायत भी दी है। पुलिस संपूर्ण मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल, पार्षद अर्जुन सिंह, हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!