Advertisement

फर्जी सिमकार्ड जरिए जानकार बनकर लोगो के साथ धोखाधडी करके आनलाईन ठगी करने वाले ठग को किया गिरफ्तार

फर्जी सिमकार्ड जरिए जानकार बनकर लोगो के साथ धोखाधडी करके आनलाईन ठगी करने वाले ठग को किया गिरफ्तार

आरोपी से मिले सिम कार्ड के खिलाफ एनसीआर पोर्टल पर चार शिकायत है रजिस्टर्ड।

पलवल-16 जनवरी
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस लगातार अपराधियो पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे फर्जी सिम का इस्तेमाल करके लोगो से जानकार बनकर लोगो के साथ धोखाधडी करके आनलाईन ठगी गिरोह के सदस्य को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने काबू किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया हैं, जिनसे संदिग्ध चैटिंग मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी मामलों की जानकारी जुटाई जाएगी।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार मामले में मुख्य सिपाही नरेश कुमार अपनी टीम के साथ साईबर क्राईम अपराधो की रोकथाम के लिये नजदीक पुलिस लाइन पलवल मौजूद था। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव लहचौड़ा जिला मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी जुबेर फर्जी सिम का इस्तेमाल करके लोगो से जानकार बनकर लोगो के साथ धोखाधडी करके आनलाईन ठगी करता है जो फुलवाड़ी मोड गांव बामणी खेड़ा के पास खाली प्लॉट में ईटों के पीछे छुप साइबर ठगी के लिए खडा हुआ है। उन्होंने तुरंत मौके पर छापेमारी की और युवक को काबू किया। युवक ने अपना नाम जुबेर बताया। जुबेर से पास से मिले मोबाइल फोन के TEXT मैसेज मे लोगो को बैक खाते मे पैसे भेजने बारे सन्दिग्ध मैसेज मिले। मोबाइल गैलरी में काफी क्यूआर कोड व लिंक मिले जो तीन पट्टी ऑनलाइन गेमिंग एप व लूडो एप से बनाते हैं। मोबाइल फोन से बरामद सिम अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत मिली तथा उक्त नंबर के खिलाफ एनसीआर पोर्टल पर राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश की चार शिकायत रजिस्टर्ड होनी भी मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी थाना ने बताया कि आगामी जांच अधिकारी एएसआई देवी सिंह द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा की गई वारदातों की जानकारी जुटाई जाएगी। इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!