Advertisement

धौलपुर आधा दर्जन चोरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारपीट कर किया घायल l

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर सचिन तिवारी
जनपद – धौलपुर

आधा दर्जन चोरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारपीट कर किया घायल l

 

धौलपुर । धौलपुर शहर में बीते कुछ माह से चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। जबकि पुलिस रात में गस्त करती रहती है। लेकिन उसके बाद भी चोर के हौसले बुलंद है। बीती रात थाना सदर अंतर्गत पुरानी छावनी हीन्नोदा का पुरा के पास एक घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घायलों ने बताया कि रात दो बजे के समय आधा दर्जन चोर घर मे घुस आए थे। चोरों ने घर में सो रही परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। वहीं ओमवती के कानों से सोने के कुंडल खींच ले गए। जिससे घायल ओमवती दर्द से चीखने लगी।

वहीं आवाज सुन के मकान के छत पर बना कमरें से लोग नीचे उतर आए। तो चोरों ने पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बना रखा था। चोरों ने लाठी-डंडों से परिजनों को घायल कर दिया। वारदात के समय बच्चे भी घर मे मौजूद थे।

चोरो ने बच्चो को भी बंधक बना लिया। चोर घर से वारदात की घटना को अंजाम देकर भागने लगें तो पडोंसी को भी घायल कर दिया। घर की अलमारी में रखी नगरदी व जेवरात को भी ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंंच गई।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!