एक किराना स्टोर्स से गुड, घी तथा गरम मसाला का नमूना संग्रहित
सत्यार्थ न्यूज लाइफ
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला से

सुसनेर नगर मेंपांच पुलिया चौराहे पर स्थित एक दुकान पर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुंभकार द्वारा शिकायती सूचना के आधार पर बुधवार को अंकित किराना सुसनेर का निरीक्षण किया, इस दौरान गुड, घी तथा गरम मसाला का नमूना संग्रहित किया, जिन्हें विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट एवं विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार सक्षम न्यायालय में प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा
इस दौरान दुकानदार को खरीदी बिलों का संग्रहण करने, खाद्य एवं अखाद्य सामग्री पृथक पृथक संगृहीत करने, फूड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड लगाने, सफाई करने, सुधार हेतु धारा 32 का नोटिस दिए जाकर 15 दिवस में जवाब चाहा गया है


















Leave a Reply