ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
डीग, डीग
एकल नृत्य एवं कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

डीग, श्री मित्र भारत समाज संस्थान जिला डीग द्वारा14 जनवरी को कपूर मैरिज होम डीग में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखपत गुर्जर युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्षता नीतू शर्मा परिवहन निरीक्षक डीग और विशिष्ट अतिथि मोहन स्वरूप पाराशर पूर्व सीडीपीओ अर्चना किराड़ राजेश्वरी सिंह धर्मवीर सिंह एडवोकेट उमेश पाराशर अनिल गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान माहौर भगवान सिंह यदुवंशी राजेंद्र गोयल थे !इस प्रतियोगिता में 31 बालिकाओं ने भाग लिया डीग अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपूत ने संस्थान द्वारा एवं निर्णायकों द्वारा प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए कोमल सोनी ‘द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपए यशस्वी शर्मा एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए ज्योति यादव को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इसके अलावा 5 संतना पुरस्कार 3 लकी ड्रा प्रदान किए गये संस्थान के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी कुलदीप कटरा ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वर्गीय भागवत कटारा की प्रेरणा से हो रहा है! इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया !इसमें निर्णयाक की भूमिका राजकुमारी भरतपुर ,मोहिनी सेन और सौम्या खंडेलवाल ने निभाई! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय ने बताया कि ऐसी प्रतिभाओं से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि इस कला में देश की संस्कृति झलकती है! कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतू शर्मा परिवहन निरक्षक ने संस्थान की भूरि भूरि री प्रशंसा की इस अवसर पर राजेंद्र खंडेलवाल, राजू, ललितांत शर्मा, देवी राम गुप्ता, तारा सिंह सिनसिनवार, प्रीतम बंदा, डॉक्टर नरेंद्रडागुर चंद्रभान चंद्रकवि, हरपाल कौरेर, पीयूष पाराशर भरतपुर, नरेंद्र तिवारी, कमल सिंह, मोहन बंसी वाले उषा राजपूत थे! कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल शर्मा और मुकेश राजपूत तथा आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष रमनलाल गोस्वामी ने किया ।














Leave a Reply