भ्रमण पर गये स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुसनेर देवनारायण
मै भी बाघ हम है बाघ थीम पर अनुभूति कार्यक्रम के तहत् छात्र-छात्राओं ने जंगल का भ्रमण किया
सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला

सुसनेर नगर के समीप ही वन विभाग ‘‘मै भी बाघ, हम है बाघ‘‘ थीम पर अनुभूति कार्यक्रम के तहत् मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ाना, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नलखेड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुईगांव के छात्र-छात्राओं को इकलेरा व धंदेडा के जंगलों का भ्रमण कराया गया
भ्रमण पर गये स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुसनेर देवनारायण यादव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड जैसी समस्याओं से कैसे बचा जाए तथा यातायात के नियम बताएं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग करने से पूर्व सभी को अपना लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है, दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरूर लगाये तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे की दुर्घटनाएं न हो, इसके साथ ही उन्होनें वन एवं वन्य प्राणियों के बारे में बताते हुए हमारे जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया
परिक्षेत्र अधिकारी सुसनेर चंदरसिंह पंवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए लाइफ मिशन के अंतर्गत छोटी-छोटी बातें जिसमे पानी को बचाकर बिजली को बचाकर कैसे ऊर्जा का संरक्षण कर पर्यावरण को बचाया जाए,सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, इस प्रकार पर्यावरण के लिए जीवन शैली अपना कर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु वन्य वन्य जीवों का प्रत्यक्ष अनुभव करवाया गया। इस प्रकार छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कैसे तैयारी कर यूपीएससी, एमपीपीएससी एवं मध्य प्रदेश कर्मचारी सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा अपना शासकीय सेवा में केरियर बनाया जा सके की जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया
अनुभूति प्रेरक पदम परमार ने मैं भी बाघ- हम हैं बाघ, बदलाव के बारे में बच्चों को जानकारी दी। बच्चों को पेड़ पौधों, का संवर्धन एवं संरक्षण के बारे में बताया गया। बच्चों को लिखित प्रश्नोत्तरी में प्रथम, द्वितीय तृतीय को पुरुस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
कार्यक्रम में वेटरनरी डॉ. तुषार ब्लॉक, सीएचओ अंशुल जैन, छात्र-छात्राओं के शिक्षक, शिक्षिका के साथ सियाराम शर्मा डिप्टी रेंजर सुसनेर, पीरुलाल खाटकी डिप्टी रेंजर नलखेड़ा, के एल परमार, कमल सिंह मालवीय, सुरेश प्रजापति, प्रदीप मंडलोई, संजय गौर, जितेंद्र गौर, देवराज सिंह सिसोदिया, घनश्याम गोहाटिया,बद्री सिंह आदि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे


















Leave a Reply