*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधानकारी निराकरण कर संतुष्टि पूर्वक बंद करवाएं
– कलेक्टर श्री सिंह*
जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 14 जनवरी से 24 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जाएगा
सत्यार्थ न्यूज लाइफ
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली
सोयत कला

सुसनेर नगर जिला आगर-मालवा, मध्य प्रदेश में13 जनवरी/सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधानकारी निराकरण कर संतुष्टि पूर्वक बंद करवाकर पोर्टल पर जवाब दर्ज करवाएं, कोई भी शिकायत नान अटेण्डेन्ट अगले स्तर पर नहीं जाये, यह निर्देश कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन की लम्बित शिकायतों एवं जनसुनवाई के आवेदनों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को विजन-2047 की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एडीएम श्री आरपी वर्मा, एसडीएम आगर श्रीमती किरण बरबडे़ सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे
कलेक्टर श्री सिंह ने टीएल बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 14 जनवरी से 24 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जाएगा, उत्सव के दौरान समूह स्तर पर खेलकूद कार्यक्रम जैसे कबड्डी, खो- खो ,बोरा रेस, रस्साकसी, सितोलिया , निंबूदौड़ आदि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएं, जिसमें महिला ,पुरुष ,दिव्यांग, बुजुर्ग आदि की सहभागिता हो। आनंद उत्सव की सभी तैयारियों पूर्ण कर लें तथा आयोजन के फोटो और वीडियो आनंद विभाग के पोर्टल पर अपलोड करवाये
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में प्राप्त आवेदनों का निराकरण 26 जनवरी से पूर्व किया जाए
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा कर निर्देश दिए कि अभियान में प्राप्त प्रत्येक आवेदकों के आवेदन का निराकरण 26 जनवरी से पूर्व किया जाए, इसके बाद किसी भी व्यक्ति का आवेदन पेडिंग नहीं रहें। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए अलाव की व्यवस्था नगरीय क्षेत्रों में की जाए, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शीत लहर को देखते हुए एडवाइजरी जारी की जाए


















Leave a Reply