Advertisement

एसबीआई मुख्य प्रबंधक ने किया ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ

एसबीआई मुख्य प्रबंधक ने किया ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ

सत्यार्थ न्यूज़  ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला से

सुसनेर नगर में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक कमलेश कुमार सिन्हा ने नगर के शुक्रवारिया बाजार में संचालित एसबीआई के नवीन ग्राहक सेवाकेंद्र का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। प्रबंधक सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं को ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से आम जन तक पहुंचाया जाता है तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवनज्योति बीमा योजना तथा बैंक की विभिन्न सेवाओं को लोगों तक पहुंचना ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। विभिन्न मध्यम वर्गीय परिवार ग्राहक सेवा केंद्र पर निर्भर रहते है। सोमवार को जिला सहकारी बैंक के सामने रानी जैन के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य प्रबंधक के साथ असिस्टेंट मैनेजर हेमंत मीणा, विजय मीणा, वरिष्ठ कियोस्क संचालक अनिल कुमार जैन आचार्य, गार्ड के पी सिंह के साथ संचालक हर्ष जैन उपस्थित थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!