Advertisement

युवा दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

युवा दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला

आगर-मालवा, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।
जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरू सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में थाना ग्राउण्ड आगर मालवा पर संपन्न हुआ। निर्धारित समय अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सभी सहभागीगण उपस्थित हुए।मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, मुख्यमंत्रीजी का रिकॉर्ड संदेश सुनाया गया।
सामूहिक सूर्य नमस्कार,के विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह , पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार, मध्य प्रदेश योग समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव जिला योग समिति उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष रऊफ, मुल्तानी ,डॉ,संदीप चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन फुल फकीर,, जिला परियोजना समन्वयक महेश जाटव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोहर सिंह चौहान, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र महापात्र ,सहायक जिला परियोजना समन्यक रजनीश स्वर्णकार जिला स्काउट प्रभारी श्रीमती अनुभूति सिंह आर.एस.केन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक दीपक नारायण उपाध्याय, प्रेम सिंह यादव, राधेश्याम उपाध्याय, विनोद शर्मा, चंदरसिह भिलाला,कालू सिंह यादव,पवन बैरागी,
आदि
मंच पर योग प्रदर्शन श्री बृजमोहन चौहान, चैतन्य गवली एवं श्रुति जैन द्वारा किया गया
कार्यक्रम का संचालन श्री डी.के. कुंभकार एडीपीसी एवं महेश शर्मा द्वारा किया गया ।जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.सी. खंदार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सभी पत्रकार, पुलिस प्रशासन खेल विभाग, सभी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने तथा जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारीयों ने एकसाथ सामूहिक सूर्य-नमस्कार किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!