भक्तों को पुण्य की डुबकी का इतंजार, सनातन संस्कृति के सबसे बड़ा आयोजन- जयवीर सिंह
प्रयागराज संवाददाता
इरफान खान

प्रयागराज – उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज विश्व के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ-2025 की तैयारियों का जायजा लिया। प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण के तत्पश्चात मंत्री जयवीर सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा,कि ‘महाकुम्भ भारतीय आस्था के स्पंदन का प्रतीक है। राज्य सरकार का प्रयास है कि महाकुम्भ से लौटने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर जाए। उन्होंने कहा, सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लगभग 40 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के इस महाकुम्भ में आने की संभावना है।’ मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए जयवीर सिंह ने कहा, ‘कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के ठहरने, आने-जाने में कोई कठिनाई न हो इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। जयवीर सिंह ने बताया, कि ‘महाकुम्भ के दौरान 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज देशभर के कलाकारों के संगम का भी अवसर प्रदान करेगा। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विविध विधाओं के शीर्ष कलाकार प्रस्तुति देंगे। महाकुम्भ में भव्यता, दिव्यता एवं अलौकिकता का अनुभव कर सके, इसके लिए तमाम सुविधाएं सुलभ कराई जा रही हैं। उप्र.पर्यटन निगम (यूपीएसटीडीसी) ने पर्यटकों के लिए विभिन्न टूर पैकेज भी तैयार की है। उन्होंने नववर्ष की बधाई देते हुए मीडिया बंधुओं एवं प्रदेश के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि सनातन संस्कृति को ऊंचाई पर ले जाने के लिए महाकुम्भ-2025 की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग भी करें। मंत्री जयवीर सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उप्र.पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘महाकुंभ-2025 प्रील्यूड’ का भी जिक्र किया। उप्र. पर्यटन विभाग की विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया ने महाकुंभ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी की विस्तार से जानकारी दी। उ0प्र0 पर्यटन निगम (यूपीएसटीडीसी) की एमडी सुश्री सान्या छाबड़ा ने पर्यटन निगम द्वारा मेले में की गयी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, ‘यूपीएसटीडीसी ने विभिन्न पैकेज तैयार किए हैं जिसकी जानकारी संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। श्रद्धालु ऑनलाइन गाइड की बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा मेला सेंटर पर भी उपलब्ध होगी। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय की ओर से कला ग्राम बसाया गया है। टेंट सिटी में भी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवायी गई है। उन्होंने बताया, रेलवे, हवाई अड्डे या अन्य सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात आदि की सुविधा होगी। योग, मेडिटेशन सेंटर के साथ-साथ हेलीकॉप्टर जॉयराइड की भी सुविधा दी जा रही है। 7-8 मिनट की हेलीकॉप्टर सवारी के लिए 3000 रुपए देने होंगे।














Leave a Reply