स्थानीय करणी माता मंदिर के जोरावरपुरा में मलमास के पावन अवसर पर चल रही शिव महापुराण कथा
जनपद नोखा
रिपोर्ट रमाकांत

में आख्यान करते हुए श्री मरूणायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाईश्री ने कहा कि कलयुग में भगवान शिव की श्रेष्ठता और उनके पूजन की अनिवार्य आवश्यकता का ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादन किया गया है। रुद्र संहिता का वर्णन करते हुए बताया कि शिव मंदिर में गुणनिधि के द्वारा दीपदान करने के प्रभाव से वह पाप मुक्त होकर कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
आज कथा में यह बताया गया कि भगवान शिव के ललाट से मंगल ग्रह का प्रादुर्भाव हुआ तत्पश्चात् भगवान शिव ने तपस्या करने के लिए हिमालय पर आगमन किया। हिमाचल ने पार्वती को शिव की सेवा में लगाने के लिए शिव से स्तुति की गई परंतु भगवान शंकर ने पहले तो मना किया परंतु दोनों में सांख्य शास्त्र का विवेचन होगा। तब उन्होंने मां पार्वती को अपनी सेवा में स्वीकार कर लिया।
आयोजन से जुड़े कानाराम जाट ने बताया कि आज कथा में शिव पार्वती विवाह का मंगल सचेतन झांकी लगाई गई जिसमें मनोज सोनी एवं संगीता सोनी ने शिव पार्वती की भूमिका निभाई ।
कथा विश्राम पर उपस्थित भक्त जनों को बिल्व पत्र,प्रसाद आदि का वितरण किया गया।
व्यवस्था में गणपत सोनी, ओमप्रकाश सोनी, खुशवंत शर्मा, रामलाल सुथार, मुकेश सुथार आदि ने सहयोग किया।


















Leave a Reply