Advertisement

सदाचार से सद्भक्ति प्राप्त होती है:- पंडित भाईश्री

नोखा, 2 जनवरी 2025

सदाचार से सद्भक्ति प्राप्त होती है:- पंडित भाईश्री

करणीमाता मंदिर, जोरावरपुरा मे चल रही श्री शिवपुराण कथा मे आख्यान करते हुए श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाईश्री ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन मे निर्बाध गति से सदाचार करते रहना चाहिए क्योंकि सदाचार से ही भगवान के चरणों मे सद्भक्ति की प्राप्ति होती है।
आख्यान करते हुए भाईश्री ने कहा कि भगवान तो भाव के भूखे होते है, भगवान को रिझाने के लिए तीन प्रकार की क्रिया करनी पड़ती है, जिसमे गायन, वादन एवम नृत्य को शामिल किया गया है।
आज प्रथम दिवस के यजमान कानाराम जाट ने सपत्नीक गणेश आदि देवताओं की पूजा अर्चना की।
कथा मे आज शिवपुराण के माहात्मय का वर्णन भी किया।
कथा विश्राम पर सभी भक्तों को तुलसी,पंचामृत,प्रसाद का वितरण किया गया।

भवदीय
ओमप्रकाश सोनी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!