Advertisement

जन अधिकार सेना द्वारा सोमवती अमावस्या को गौ माता को हरी पत्तेदार सब्जियां और गुड़ खिलाया गया

जन अधिकार सेना द्वारा सोमवती अमावस्या को गौ माता को हरी पत्तेदार सब्जियां और गुड़ खिलाया गया

जनपद नोखा बीकानेर
रिपोर्ट रमाकांत

नोखा उपखंड क्षेत्र में लगातार सामाजिक हिंदुत्ववादी संगठन जन अधिकार सेना के जनसेवकगण द्वारा गौ हितार्थ कार्य निरंतर जारी है। और विभिन्न तरह के गौ हितार्थ कार्य जनसेवकों के द्वारा लगातार किये जा रहे है। इसी के तहत पवित्र मास मनमास के सोमवती अमावस्या तिथि के पावन अवसर पर जनसेवकों द्वारा गोवंश को गुड़ और हरी सब्जियां खिलाई गयी, जनसेवकों के द्वारा वासुदेव गौशाला रोड़ा में जाकर गायों के साथ ही सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को भी गुड़ और हरी सब्जियां खिलाई। लगातार गौ सेवा कार्य कार्यरत है।संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ा सेवा कार्य है। गौ सेवा से बड़ा कोई सेवा का कार्य नहीं है।हमें नियमित गौ सेवा आवश्य करनी चाहिए।क्योंकि गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है। और किसी की भूख मिटाने से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है।इस अवसर पर बीकानेर जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार ओझा जिला सचिव मालचंद सारस्वत , संजय प्रियंका ओझा, कन्हैयालाल,स्वरूप सारस्वत विप्र सेना बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष पुखराज शर्मा,बिजुमहाराज हलवाई आसुसिह भादला, रणजीत सिंह ऊडसर, लोकेन्द्रसिंह शुभम सिंह गोविंद डुडी, किशनलाल, पंकज सुथार विकास, शानु, विजयलक्ष्मी गोयल, दीनदयाल एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!