अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़
गाडरवारा
केबिनेट मंत्री उदय प्रताप ने दी नगर को बड़ी सौगात
गाडरवारा l मध्यप्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्रीय विधायक केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से कृषि उपज मंडी की दुकानों के सामने पाथवे सह नाली निर्माण हेतु 2 करोड़ की राशि एवं तालाब सौंदर्यकरण हेतु 2 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई हैं कृषि उपज मंडी की दुकानों के सामने पाथवे सह नाली निर्माण से नागरिकों को धूल से निजात मिलेगी और शांतिदूत से पिपरिया यातायात सुगम होगा और पिपरिया से गाडरवारा प्रवेश करने पर नगर सुंदर दिखाई देगा । वही तालाब सौंदर्यकरण राशि से तालाब में चौपाटी निर्माण , योग हेतु आरक्षित क्षेत्र आदि कार्य होंगे । परिवहन स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गाडरवारा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने का लक्ष्य लेकर विकास कार्यों को तवज्जो दे रहे हैं l


















Leave a Reply