Advertisement

 मुरादाबाद , में पकड़ा जाली करेंसी का नेवर्क, फर्जी मूवी देखकर छाप रहा था नोट 2.74. लाख कैश बरामद

मण्डल मुरादाबाद

रिपोर्टर – नाज़िम अली 

 मुरादाबाद , में पकड़ा जाली करेंसी का नेवर्क, फर्जी मूवी देखकर छाप रहा था नोट 2.74. लाख कैश बरामद

मुरादाबाद में मीडिया फोटोग्राफर बनकर घूम रहा एक युवक जाली करेंसी का मास्टरमइंड निकला । पुलिस ने छापा मारकर उसके ठिकाने से करीब 2.74 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं । जबकि 3 लाख रुपये की करेंसी वो बाजार में खपा चुका था । इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को अरेस्ट किया है ।
पूछताछ में आदिल ने बताया शाहिद कपूर की मूवी फर्जी देखकर प्रिंटर की मदद से जाली करेंसी छापने के आइडिया पर काम शुरू किया । कई बार फेल होने के बाद वो आखिरकार इसमें कामयाब हुआ और हूबहू नोट छपने लगा ।
मुरादाबाद मझोला पुलिस को रविवार को कामयाबी मिली । एक मकान में जाली करेंसी छापे जाने की सूचना पर मझोला इंस्पेक्टर मोहित चौधरी की टीम ने जयन्तीपुर में एक विधवा महिला के मकान पर छापा मारा पुलिस ने यंहा से 2.74 लाख रुपये बरामद किए ।
मूवी देखकर प्रिंटर से छापने शुरू किए नकली नोट
SP सिटी रणविजय सिंह ने बताया – मौके से जाली करेंसी छापते हुए आदिल निवासी टंकी के पास जयंतीपुर की रंगेहाथ दबोच लिया। उसके दो साथी मोहम्मद नाज़िम निवासी एचएस स्कूल के पास राजा सहसपुर बिलारी और शबाब अख्तर उर्फ राहुल निबसी काले बाबा का मैदान के पास नई आबादी जयन्तीपु को भी पकड़ा है।
पुलिस की पूछताछ मे आदिल ने बताया की वो अभी तक करीब 3 लाख रुपये के बाजार में खपा चुका है । वो खुद नोट छापता था । उसके बाकी दोनों साथी नाज़िम और शबाब अख्तर उर्फ राहुल नकली नोटों को गाँव देहात के बाजारों मैं खपाने का काम करते थे ।
मीडिया मे घुलमिल गया था आदिल फोटोग्राफी करता था। SP सिटी ने बताया – आदिल बेहद शातिर अपराधी है । अपने कारनामों पर पपरदा डालने के लिए उसने मीडिया जॉइन कर ली । कुछ मीडिया वालों को फ़ोटो उपलबद्ध कराकर उनका साथ पकड़ लिया था । उसकी स्टेटर्जी ये थी की या तो वो अपने अड्डे पर जाली करेंसी छापता था । या फिर बाकी वक्त में मीडिया के बीच में घुला मिल रहता था । यहाँ तक की उसने इस बीच परोक्ष रूप से कुछ अखबारों के लिए भी काम करना शुरू कर दिया था । वो मीडिया मे मुख्य धारा में शामिल होने की कोशिश में जुटा था । यही वजह रही की जब आदिल पकड़ा गया तो उसे छुड़ाने के लिए कुछ मीडिया वाले पैरवी में भी उतरे । आदिल के ठिकाने से मिली 2.74 लाख की जाली करेंसी जयन्तीपुर में पुलिस ने जब आदिल के ठिकाने पर छापा मारा तो वहाँ से पुलिस को 2 लाख 74 हजार 550 रुपये की जाली करेंसी बरामद की । दरअसल , आदिल ने अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक विधवा के घर को अपना ठिकाना बना रखा था । पुलिस का कहना है की आदिल विधवा को अपनी पत्नी की तरह रखता था । जाली करेंसी का पूरा नेटवर्क वो इसी घर से चलता था । उसके इस ठिकाने से पुलिस को जाली करेंसी के अलावा 13 प्रिंटर शीट, 3500 रुपये असली, 3 मोबाईल फोन ,एक प्रिंटर , स्कैनर मशीन , चार कागज कटर, 3 ग्रीन टेप चमकीले आदि समान मिला है ।
पुलिस वाले से कर बैठा जाली करेंसी की डील
मझोला पुलिस को जाली नकली नोटों का सोदागर बनाकर आदिल के पास भेजा गया । आदिल ने पहले तो कुछ समय उसकी जांच परख में निकाला । फिर विशवाश होने पर उसे एक लाख की जाली करेंसी छापकर देने को तैयार हो गया । एक बार सारी सूचनाए वेरीफाई करने के बाद पुलिस ने रविवार को आदिल के ठिकाने पर छाप मारकर उसे जाली करेंसी छापते हुए रंगेहाथ दबोच लिया ।
10 वीं पास है आदिल पुलिस पूछताछ मे बताया की वो नकली नोट खपाने के लिए गाँव – देहात के पैठ बाजारों को चुनता था जहां लोग खरीदारी करने पर नोट को नोट ज्यादा ध्यान से नहीं देखते । 500 रुपये का नोट देकर 100 रुपये का समान ले लेता था । इसी तरह करके वो अभी तक 3 लाख की जाली करेंसी बाजार खपा चुका है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!