सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सेब दिखने में जितना सुंदर फल खाने में जितना मीठा है उससे कहीं ज्यादा सेब के सेवन के फायदे हैं। सेब खाने वालों पेट बिल्कुल साफ रहता है। इतना ही नहीं जो लोग हर रोज़ सेब का सेवन करते हैं उनको डायबिटीज़ होने का खतरा काफी कम रहता है। इतना ही नहीं सेब में मौजूद फाइबर कैंसर रोकने में भी मदद करते हैं। सेब का फल दिखने में जितना सुंदर लगता है उससे कहीं ज़्यादा इसे खाने के फायदे हैं। यही वजह है कि डॉक्टर हर किसी उम्र के व्यक्ति को सेब खाने की हिदायत देते हैं। अगर लगातार सेब का सेवन किया जाए तो शरीर में इसको खाने के बाद फायदे नज़र आने लगते हैं। आज हम आपको सेब के उन फायदों के बारे में बताएंगे जिससे आपके शरीर में हैरतअंगेज़ बदलाव देखने को मिलेंगे। आज लगभग हर कोई डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहा है। दरअसल लोग डायबिटीज होने के बाद इसका ईलाज शुरू करते हैं जबकि अगर रोजाना एक सेब खा लिया जाए तो डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार सेब में ऐसे खास पोषक तत्व होते हैं जो डायबिटीज़ के खतरे को कम करते हैं।
पेट के लिए सेब है रामबाण इलाज:-सेब खाने से पेट का हाज़मा दुरुस्त रहता है। सेब में फाइबर पाया जाता है जो पेट के लिए काफी फायदेमंद है। डॉक्टरों के अनुसार सेब खाने वालों का डाइजेशन ठीक रहता है। सेब में मौजूद फाइबर मल की मात्रा को बढ़ाते हैं और आंतों को साफ करते हैं। अगर किसी को लगातार कब्ज की समस्या रहती है तो सेब का सेवन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
कैंसर से भी करता है बचाव:-सेब का सेवन आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाता है। अगर आप सुबह अपने नाश्ते में सेब का सेवन लगातार करते हैं तो यह कैंसर से बचाव का कारण बन सकता है। इसके साथ ही सेब से बने प्रोडक्ट का भी अगर आप सेवन करते हैं तो यह कैंसर से बचाव का कारण है।
चेहरे पर बढ़ाता है Glow:-सेब खाने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है तथा चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। सेब में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को साफ करने और पाचन क्रिया को ठीक करने में मदद करता है। डॉक्टरों के अनुसार जिन लोगों की पाचन क्रिया ठीक रहती है और कब्ज की समस्या नहीं होती। ऐसे में चेहरे पर ग्लो बनी रहती है।
















Leave a Reply