Advertisement

रोटरी क्लब ने बच्चों को स्वेटर, स्कूल बैग वितरित किए

जनपद नोखा बीकानेर
रिपोर्ट रमाकांत

रोटरी क्लब ने बच्चों को स्वेटर, स्कूल बैग वितरित किए

रोटरी क्लब नोखा द्वारा ग्रामीण इलाके का सरकारी विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कड़ेलो की ढाणी, कक्कू ब्लॉक, पांचू की प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत मजदूर और निर्धन परिवार के कुल 24 छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट के तहत सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर तथा स्कूल बैग, पेंसिल- कलर किट, चॉकलेट और स्कूल को बच्चों के बैठने के लिए दरी भेंट की गयी। क्लब के सचिव ओमप्रकाश राठी ने बताया कि क्लब सदस्य श्री नारायण बाहेती ने ठंड के मद्देनज़र शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को स्वेटर की आवश्यकता की जानकारी क्लब अध्यक्ष को दी थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए रोटेरियन कैलाश चन्द्र झंवर के सौजन्य से सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को जुत्ते और गर्म जुराब रोटरी क्लब के माध्यम से जनसेविका श्रीमती सरोज मरोठी द्वारा उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर दमाणी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य असहाय लोगों को अधिक से अधिक सहयोग देना है जिससे कोई असहाय लोग किसी बात के लिए परेशान न हो सके। इस मौक़े पर कक्कू सरपंच हेमेन्द्र सिंह बीदावत, विद्यालय एसएमसी कमेटी सदस्य देवाराम, गिलाराम, अध्यापिका सुमन डूडी और संस्था प्रधान गौरीशंकर भार्गव के साथ नगरपालिका वाईस चेयरमैन रोटेरियन निर्मल कुमार भूरा, ईश्वर चंद दुगड़, अनिल जैन, हरिकिशन चांडक, सुशील भूरा, नारायण जोशी, श्री नारायण बाहेती सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था प्रधान गौरीशंकर भार्गव ने रोटरी क्लब के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!