Advertisement

गाडरवारा मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के टी. एल. एम.उपसंभाग गाडरवारा में लाइनमैन दिवस का सफल आयोजन

http://satyarath.com/
अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़
गाडरवारा

मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के टी. एल. एम.उपसंभाग गाडरवारा में लाइनमैन दिवस का सफल आयोजन

गाडरवारा । प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की 41 हजार सर्किट कि.मी. से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों एवं 414  से अधिक अति उच्च्दाब सबस्टेशनों से भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले  की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में  राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस  मनाया गया।
इसके तहत गाडरवारा टी. एल. एम. उपसंभाग  में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के मुख्यालय जबलपुर से विशेष तौर पर नियुक्त मुख्य अभियंता (कार्य )  वी.एस.पाणी , टी एल एम उपसंभाग  गाडरवारा  में पदस्थ सहायक अभियंता   आशीष कुमार ,परीक्षण संभाग नरसिंहपुर में पदस्थ  सहायक अभियंता  राजेश चतुर्वेदी ,220 के व्ही उपकेंद्र चिचली में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता  इमरान मंसूरी ,132 के व्ही उपकेंद्र गाडरवारा में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता  मुकेश अगरवाल की उपस्थिति में गाडरवारा  में ट्रांसमिशन लाइन मैनटेनेंस उपसंभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में टी एल एम गाडारवारा में पदस्थ लाइनमैन –  रामविश्वास नामदेव, पंड्रि चौबिटकर, धर्मेंद्र कौरव,  संदीप पटले, अभिषेक ताम्रकार,टी.एल. एम. उपसंभाग गाडरवारा में कार्यरत मैंटेनेन्स गैंग एवं परीक्षण संभाग नरसिंहपुर में पदस्थ  राजेश अग्रवाल,  शिवराज मरकाम, प्रदीप प्रजापति,  प्रतीक पटेल, घनश्याम जाटव , खेमराज बिसेन एवं  अन्य को भी रोली तिलक (टिका चंदन) लगाकर,फूल माला से स्वागत उपरांत श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगाण के सामूहिक गायन के साथ अग्रसर हुआ l
 तत्पश्चात सभी उपस्थित लाइनमैन को सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गयी l
इस अवसर पर एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी का संदेश वाचन मुख्य अभियंता (कार्य )  वी.एस.पाणी के द्वारा किया गया।
इसके उपरांत  उपस्थित लाईनमैन  के द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किए गए।  तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों द्वारा संबोधन और अपने उदगार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का आभार सहायक अभियंता महोदय  श्री आशीष कुमार के द्वारा लाईनमैन द्वारा संपादित किये जा रहे जोखिम भरे कार्यो में हरसंभव सावधानी बरतने जैसी  बातों को सर्वोपरि प्राथमिकता देने  पर जोर व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता महोदय आशीष कुमार  द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार एवं जलपान के साथ सभी का अभिवादन कर विदाई दी गई।
https://satyarath.com/
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!