Advertisement

माचलपुर – 🇾🇪 बिना झड़े के खड़ा है डंडा यह कैसी शान है।

ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश

माचलपुर:- माचलपुर करीब 9 लाख से भी ज्यादा की लागत से नगर के बस स्टेंड पर सौंदर्यकरण के नाम पर लगा तिरंगा झंडा गायब।

  • झंडा गायब खड़ा है मात्र डंडा

  • जवाददार अधिकारी ने बताया कि ड्राइक्लीन के लिए गया है, 20 दिन से अधिक समय मै नहीं हो पाई ड्राइक्लीन (धुलाई), पूरा देश खड़ा हो जाता है तिरंगे के सम्मान में और यहां खड़ा है बिना झड़े का डंडा 20 दिनों से बड़ा भारी सम्मान दिया जा रहा है।

देश की शान तिरंगे झंडे को, जवाबदार लोगों के द्वारा यह कैसी शान है जो तिरंगा झंडा बिना डंडा लगा हुआ है। रोजाना नगर माचलपुर से हजारों लोग निकलते है, जो बिना झंडे के खड़े डंडे को देखकर क्या ही बोलते होंगे ये सोचने वाली बात है, साथ ही करिब 9 लाख की लागत लगने के बाद भी एक ही झंडा होना ये भी बड़ा सवाल खड़ा करता है तबकी 2 झंडे होने पर एक को निकालकर उसी समय दूसरा लगाया जाना चाहिए। बातें दे गत 15 अगस्त को ही स्ट्रेक्चर पर 101 मीटर तिरंगे झंडे का भव्य उद्धघाटन आयोजन हुआ था जो क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर व नगरपरिषद माचलपुर गीता बाई मालवीय की उपस्थिति मैं हुआ था।

मैं इस बारे मे सीएमओ से बात करता हु, तिरंगा झंडा हमारी शान है, नायाब तहसीलदार:- रामनिवास धाकड़

डंडे झंडे और पूरे स्ट्रेक्चर की लागत करिब 9 लाख आई है, और झंडा अभी ड्राइक्लीन होने गया हुआ है, 2 दिन में वापस लगवा देंगे नगर परिषद माचलपुर सीएमओ मनोज नामदेव।

करीब 20 से 25 दिनों से डंडे पर से झंडा गायब है, यह तिरंगे की शान के खिलाफ हैं और 10 लाख के करीब खर्च होने के बाद भी 1 ही झडा है , जबकि 2 झंडे होने चाहिए किसी कारण से अगर एक झंडा उतारा जाए तो उसी समय दूसरा झंडा लगाया जाना चाहिए, झंडा तो वैसे भी नही उतारा जाना चाहिए तिरंगा झंडा हमारी शान है हमारी जान है । 3 दिवस के अंदर अगर झडा नही लगाया गया तो हम धरना देंगे। बलवंत सिंह गुर्जर न.पा. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!