Advertisement

 बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए कार्यशाला में दिलाई शपथ

संवाददाता -शिव सिंह भातरा
दिनांक -28/11/2024

 बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए कार्यशाला में दिलाई शपथ


भरतपुर.विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई l सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,भरतपुर की अध्यक्षता में ए डी आर भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अधिवक्ता, कर्मचारी एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के द्वारा शपथ ली गई l इसी क्रम में पंचायत समिति बयाना में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला अधिकारिता विभाग, भरतपुर जिला प्रशासन तथा बल अधिकारिता विभाग एवं प्रयत्न संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला के मुख्य अतिथि संतोष गुप्ता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर, ने निशुल्क विधिक सहायता,बाल विवाह रोकथाम अभियान, बाल विवाह मुक्त भारत,बाल तस्करी, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, पोक्सो एक्ट आदि के बारे मे जानकारी दी l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!